Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Priyanka and Amit Shah showed their strength on the last day of campaign, huge crowd gathered in their

अमेठी: प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका और अमित शाह ने झोंकी ताकत, दोनों के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Sat, 18 May 2024 08:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 May 2024 08:18 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमेठी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही ताकत झोंकी। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका ने रोड शो किया तो वहीं भाजपा की तरफ से मोर्चा अमित शाह ने संभाला। 

विज्ञापन
Amethi: Priyanka and Amit Shah showed their strength on the last day of campaign, huge crowd gathered in their
अमेठी में शाह और प्रियंका का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को रोड शो कर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन माहौल बनाया। भीड़ इसकदर उमड़ी कि बस स्टॉप से नौगजी चौराहा तक करीब एक किलोमीटर का सफर 50 मिनट में पूरा हो सका।

विज्ञापन


जायस शहर में प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित था, लेकिन धीरे-धीरे समय बढ़ता गया। पार्टी के नेता व सहयोगी दल से जुड़े लोग बार-बार फोन करके प्रियंका गांधी के आने का समय पता करते रहे। आखिरकार दोपहर करीब ढाई बजे बस स्टॉप पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल पहुंचे, उनके आने के करीब 10 मिनट बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। प्रियंका की पहली झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन


नगर पालिका के पास प्रियंका कार के ऊपर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बैठ गईं और भीड़ के बीच धीरे-धीरे काफिला आगे बढ़ने लगा। आगे-पीछे बैंडबाजा और ढोल-ताशे बजाते रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी कभी हाथ हिलाकर तो कभी नमस्कार करके लोगों का अभिवादन करती रहीं। रास्ते में छतों से प्रियंका पर फूलों की वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने रास्ते में गदा भेंट किया। एक दुकानदार ने उन्हें ककड़ी फल उपहार स्वरूप दिया, जिसे लेकर उन्होंने खाना भी शुरू कर दिया। साथ में मौजूद भीड़ प्रियंका गांधी के नारे लगाती रही तो उन्होंने इशारा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल के भी नारे लगाए जाएं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने कोई संबोधन या बयान नहीं दिया। नौगजी चौराहे के पास रोड शो पूरा होने के बाद प्रियंका रुकीं नहीं और काफिले के साथ तेजी से आगे बढ़ गईं, जिसके बाद स्थानीय लोग वापस लौट गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, शुभम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान, सपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन सिंह, अनिल सिंह, शमशाद खान जायसी, शकील इदरीसी, हाजी इशरत हुसैन भी मौजूद रहे।

Trending Videos

राहुल व चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी के बीच है चुनाव : शाह

Amethi: Priyanka and Amit Shah showed their strength on the last day of campaign, huge crowd gathered in their
अमित शाह ने अमेठी में किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अमेठी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार व राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि यह चुनाव दो लोगों के बीच का है। एक चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए राहुल गांधी और दूसरी ओर चाय बेचने वाले गरीब के घर में पैदा हुए नरेंद्र मोदी के बीच। 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने वाले गांधी परिवार है, वहीं 23 साल तक मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री रहने के बावजूद विरोधी 25 पैसे का आरोप नरेंद्र मोदी पर नहीं लगा पाए। ऐसे हैं हमारे नरेंद्र मोदी।

अमित शाह ने कहा कि बड़े-बड़े नेता जो राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष रहे हैं, देश के कर्ता-धर्ता बने...वह कहते हैं कि अमेठी और रायबरेली हमारे परिवार की सीट है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं किसने बुक कराकर आप को यह सीट दी है। लोकतंत्र में कोई सीट किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती है, जनता अपना नेता और संसद तय करती है। वर्ष 2019 में राहुल बाबा को यहां से जनता ने हराकर स्मृति इरानी को सांसद बनने का काम किया। उसे राहुल आज तक भूल नहीं पाए। वायनाड से जब निकले तो अमेठी की जगह रायबरेली चले गए। लोकतंत्र में जनता ही सबसे ऊपर है।

गृह मंत्री ने कहा कि मुझे उसे दिन बहुत दर्द हुआ जब स्मृति इरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अमेठी के कलेक्ट्रेट भवन का पूजन करने आया। 55 साल तक जिस जनता ने आपको जिताया आप उस जनता के लिए कलक्टर ऑफिस तक नहीं बनवा पाए। इसके बाद भी कहते हैं कि अमेठी हमारा परिवार है।

कोरोना कल का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने पूछा कि कोरोना में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका दिखी थीं क्या? उनका परिवार था तो आना चाहिए था। कौन आया था, स्मृति आई थीं। मोदी जी ने सभी को निशुल्क टीका लगवाया। किसी को एक पैसा नहीं देना पड़ा।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गर्मी बढ़ते ही बैंकॉक व थाईलैंड चले जाते हैं। याद रखना छह तारीख को वह चले जाएंगे। दूसरी ओर 23 साल तक दीपावली के दिन भी अपने परिवार की जगह दूर दराज के सीमा की रक्षा पर खड़े देश के लिए दौड़ने वाले नरेंद्र मोदी हैं। पूछा कि आपकी च्वाइस नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed