फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: One died in an accident in Pindara Maharajganj.

Amethi: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

Tue, 05 Nov 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2024 04:52 PM IST
सार

मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के पिंडारा महाराज के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Amethi: One died in an accident in Pindara Maharajganj.
हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा महाराज गांव के पास मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पूरे जगन्नाथ शुक्ल मजरे मानशाह पुर निवासी शिव प्रसाद दुबे उर्फ मोनू (27) अपने मित्र इन्हौना थानाक्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी व वर्तमान में ननिहाल किशनुदासपुर में रहने वाले आशीष शुक्ला (22) के साथ बाइक से मुसाफिरखाना कस्बे से घर से लौट रहे थे। रास्ते में गौरीगंज मार्ग स्थित पिंडारा महाराज स्थित केरोसिन की टंकी के पास टेंट का सामान लोड कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंत्री संजय निषाद बोले- महाकुंभ में सब को छूट है, संतों ने की गैर हिंदुओं के आने पर रोक लगाने की मांग


घटना में शिव प्रसाद व आशीष कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिव प्रसाद को मृत घोषित करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आशीष की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। शिव प्रसाद के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय मृतक ने हेलमेट पहना था। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
गौरी के सिर छीन गया पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक शिव प्रसाद दुबे खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शिव प्रसाद के मौत की सूचना पर पिता राजेंद्र प्रसाद तो बेसुध हो गए वहीं माता आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूर्णिमा के आंखों से बह रहें आंसू सभी को गमगीन कर रहे थे। पूर्णिमा ने रोते हुए सिर्फ एक बात कही कि मना किए थे कि न जाओ, बोले अभी आता हूं लेकिन अब कभी नहीं आएंगे। कौन गौरी का पालन करेगा? रोते ही कहती की गौरी उनकी आंखों का तारा थी। गौरी की देखभाल कौन करेगा अब कैसे जीवन कटेगा। बड़े भाई निजी स्कूल के शिक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि भाई को खोने के बाद परिवार बिखर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed