फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cabinet Minister Sanjay Nishad said everyone can attend Maha Kumbh saints demanded ban on entry of non-Hindus

UP News: मंत्री संजय निषाद बोले- महाकुंभ में सब को छूट है, संतों ने की गैर हिंदुओं के आने पर रोक लगाने की मांग

Tue, 05 Nov 2024 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 01:51 PM IST
सार

प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद अमेठी पहुंचे। कहा कि महाकुंभ में सब को आने की छूट है। उन्होंने संतों के बयान के सवाल पर यह बात कही। जिसमें संतों ने मांग की है कि महाकुंभ में गैर हिंदुओं के आने पर रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Sanjay Nishad said everyone can attend Maha Kumbh saints demanded ban on entry of non-Hindus
मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह और भाजपा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र समेत मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सरकार आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। इससे मछली पालकों को भी बड़ा फायदा होगा। बड़े-बड़े तालाबों और पोखरों को मत्स्य पालन के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाकुंभ में सभी धर्म के लोगों को आने की छूट

हाल ही में संतों ने प्रयागराज महाकुंभ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इस सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि सभी धर्म के लोगों ने मिलकर सरकार बनाई है। सरकार बिना भेदभाव के सबके लिए काम कर रही है। प्रयागराज महाकुंभ में सभी धर्म के लोगों को आने की छूट है।  

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश

'कटेंगे तो बटेंगे' पर भी दिया बयान

उपचुनाव को देखते हुए सीएम योगी के 'कटेंगे तो बटेंगे' बयान पर कहा कि यह सही बात है। पिछली सरकारों में हिंदू-मुसलमान राइट होता था। लेकिन, अब शांति हो गई है। राष्ट्र के नाम पर सभी एक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed