{"_id":"6593a7a6d920269c630a9459","slug":"amethi-news-speeding-car-collides-with-wild-pig-three-including-sister-in-law-and-sister-in-law-killed-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : जंगली सुअर से टकराई तेज रफ्तार कार, जेठानी-देवरानी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : जंगली सुअर से टकराई तेज रफ्तार कार, जेठानी-देवरानी समेत तीन की मौत
Tue, 02 Jan 2024 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 AM IST
सार
लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भाले सुल्तान थाने के पास स्थित सिंह ढाबा के पास सोमवार की रात सुल्तानपुर के हनुमानगंज बाजार के रहने वाले मनोज कुमार परिवार की एक महिला का इलाज करवाकर लखनऊ से सुल्तानपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार की रात तेज रफ्तार कार हाईवे पर कोहरे के कारण जंगली सुअर से टकरा गई। हादसे में कार सवार जेठानी-देवरानी समेत तीन की मौत हो गई। इसमें घायल पांच अन्य का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भाले सुल्तान थाने के पास स्थित सिंह ढाबा के पास सोमवार की रात सुल्तानपुर के हनुमानगंज बाजार के रहने वाले मनोज कुमार परिवार की एक महिला का इलाज करवाकर लखनऊ से सुल्तानपुर आ रहे थे। सोमवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे मनोज की कार सिंह ढाबे के पास कोहरे के कारण जंगली सुअर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सुअर की मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन
हादसे में कार पलटने से देवरानी समरथी देवी (55),जेठानी राजमती देवी (60) और राजमती का बेटा सोनू पाल (26) निवासी सातनपुर हरजूपट्टी कोतवाली देहात सुल्तानपुर की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैंं पुलिस अधिकारी
घटना को लेकर एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज के रहने वाले कार सवार किसी महिला का इलाज करवाकर देर रात करीब 12.30 बजे लखनऊ से घर जा रहे थे। जहां कार सिंह ढाबे के पास जंगली सुअर से टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार चार महिलाओं ंसमेत आठ घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।