फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi News : Molestation of class X student in residential girl's inter college, accused arrested

Amethi News : आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Aug 2022 07:59 PM IST
सार

बालिका की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम की ओर से गठित तीन अफसरों की टीम भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Amethi News : Molestation of class X student in residential girl's inter college, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असैदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका इंटर कॉलेज कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बालिका की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम की ओर से गठित तीन अफसरों की टीम भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में 10वीं व छठवीं में पढ़ने वाली दो छात्राओं की तबीयत 29 अगस्त की शाम अचानक खराब हो गई। बच्चियों की तबीयत खराब होने पर स्कूल प्रशासन ने कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची को पीआरडी जवान राम बहादुर व कक्षा 10 में पढ़ने वाली बच्ची को आउटसोर्सिंग से रखे गए भोजनकर्मी विक्रम के साथ साइकिल से संयुक्त जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


आरोप है कि उपचार के लिए ले जाते समय विक्रम ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। जिला अस्पताल से वापस लाट कर आने के बाद से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा गुमसुम थी। मंगलवार को उसने यह बात साथ पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को बताई। छात्राओं ने मामले की सूचना शिक्षकों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षक पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश में जुटे ही थे कि बुधवार को स्कूल की कई छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस दिन की यह घटना थी उस दिन से अगले कई दिन के लिए प्रिंसिपल अवकाश पर थीं। बुधवार को बच्ची के साथ छेड़खानी व उनके आक्रोशित होने की बात पता चली तो डीएम राकेश कुमार मिश्र ने समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, जिला प्रबोशन अधिकारी अनिल मौर्य और बीएसए संगीता सिंह की टीम को कॉलेेज भेजा।

सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंची महिला थाना पुलिस व गौरीगंज थाने की पुलिस ने पीड़ित छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनाें बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट देर शाम तक डीएम को सौंप दी जाएगी।


छेड़खानी की शिकायत पर स्कूल पहुंचे मंत्री
जिले के दौरे के दौरान राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर जिला अस्प्ताल पहुंचे। यहां पर मंत्री को दो बच्चियां भर्ती मिलीं। दोनों बच्चियां आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज की थीं। दोनों बच्चियों में एक छेड़खानी की शिकार बच्ची भी शामिल थी। बच्ची ने मंत्री को घटना से जुड़ी जानकारी दी। पूरा प्रकरण पता चलने पर मंत्री प्रशासनिक अमले के साथ तत्काल विद्यालय पहुंच गए और अन्य बच्चियों से घटना के अलावा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों को बाहर ही रखा गया था। सूत्रों के अनुसार बच्चियों से मिली जानकारी के बाद मंत्री काफी नाराज दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed