फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi Murder case: Sunil's elder brother will get jobs.

शिक्षक हत्याकांड : नौकरी के लिए शिक्षक के बड़े भाई का नाम फाइनल, दिया जा चुका है 38 लाख का चेक

Tue, 08 Oct 2024 12:04 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

यूपी सरकार ने अमेठी हत्याकांड में मारे गए शिक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता दे दी है। अब मृत शिक्षक के बड़े भाई को नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Amethi Murder case: Sunil's elder brother will get jobs.
मृतक शिक्षक व उसकी पत्नी व बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षक सुनील व परिवार के तीन लोगों की हत्या से बेहाल परिजनों को सरकार घटना के 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता दे चुकी है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसके लिए दो दिन में एक सदस्य का नाम फाइनल करना है। इसके बाद कागज लखनऊ जाएंगे और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवार के बीच जो सहमति बनी है, उसमें शिक्षक के बड़े भाई का नाम फाइनल किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुनील के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान जमीन का पट्टा, सहायता राशि, मुख्यमंत्री आवास, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड की सुविधा दिए जाने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया था। रविवार को पीड़ित परिवार को चार बीघा सात विस्वा जमीन का पट्टा, 38 लाख रुपये का चेक, मुख्यमंत्री आवास के कागज प्रभारी मंत्री राकेश सचान और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने दिए थे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: जाति-मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त, आस्था से खिलवाड़ करने वालों से निपटे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पूरे प्रदेश में एक बार फिर से छाए बादल, इन जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम


अब परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी है। इसके लिए सुनील के भाई सोनू का नाम परिवारवालों ने फाइनल किया है। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि सरकार योग्यता के अनुसार सुनील के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed