फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi Lok Sabha: Smriti Irani will visit Ramlala tomorrow, will file nomination on Monday

अमेठी लोकसभा: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची स्मृति ईरानी, सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन

Sun, 28 Apr 2024 03:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हैं। सोमवार को वह नामांकन करेंगी। इस मौके पर मप्र के सीएम मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Amethi Lok Sabha: Smriti Irani will visit Ramlala tomorrow, will file nomination on Monday
अयोध्या पहुंची स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और अमेठी संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी अयोध्या पहुंच गई हैं। उन्हें पहले 10:30 बजे आना था, लेकिन वह डेढ़ घंटा लेट 12 बजे पहुंची हैं। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अयोध्या आने की संभावनाओं के बीच स्मृति ईरानी उनसे पहले अयोध्या पहुंच गई हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी के अयोध्या आने की बात चल रही है। 

विज्ञापन


राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से उनके आश्रम मणि रामदास की छावनी में जाकर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामनगरी में ई-रिक्शा से भ्रमण कर रामपथ ,भक्तिपथ और धर्मपथ के सौंदर्य को भी निहारा। अयोध्या प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी के साथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई को रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को रामलला के दर्शन करेंगी। वह अयोध्या आने वाली तीसरी और रामलला के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 में रामलला के दर्शन किए थे। राष्ट्रपति के रूप में दिवंगत ज्ञानी जैल सिंह भी 1983 में अयोध्या आ चुके हैं। तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन-पूजन किया था।

राष्ट्रपति मुर्मू एक मई को शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह हनुमागढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला के दर्शन करेंगी। शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और अभिषेक करने के साथ महाआरती में शामिल होंगी। यहां से श्रीरामजन्मभूमि पहुंचेंगी। शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में भाग लेंगी। यहां से 7.15 बजे राम कुबेर टीला का दर्शन करेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed