फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi DM falls ill admitted to hospital.

अमेठी: समाधान दिवस पर अचानक बिगड़ी डीएम की तबियत, खांसी के साथ सांस लेने में होने लगी तकलीफ

Tue, 17 Mar 2020 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Amethi DM falls ill admitted to hospital.
इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे अमेठी के डीएम। - फोटो : amar ujala

गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इसी बीच करीब 12:30 बजे अचानक डीएम को खांसी आई और उन्हें उल्टी जैसी संभावना लगी। सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। दिवस में मौजूद सीएमओ व एसपी तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन


दो घंटे में तबीयत सुधरने के बाद डीएम को घर भेज दिया गया। डीएम की तबीयत खराब होने की सूचना पर अस्पताल में जिला व तहसील स्तरीय अफसरों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन था। डीएम सुबह से कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डीएम को अचानक खांसी आने लगी और उल्टी होने जैसी संभावना लगने पर डीएम उठकर वॉशरूम की ओर चले गए। हालांकि डीएम को उल्टी तो नहीं हुई लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक खांसी आने और सांस लेने में दिक्कत होने से घबराए डीएम ने सीएमओ को बुलाकर समस्या बताई। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग डीएम को उन्हीं के वाहन से लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज शुरू कराया। इस दौरान डीएम की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अफसर अस्पताल पहुंच गए।


भीड़ को देखते हुए डीएम को जिस वार्ड में भर्ती किया गया था उसमें किसी को नहीं जाने दिया गया। करीब दो घंटे बाद स्थिति में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने डीएम को घर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान अस्पताल में मीडिया कर्मी व अफसरों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed