फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Deputy CM Brajesh Pathak campaigns in Amethi.

अमेठी: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- राम के अस्तित्व को नकारने वाले आज किस मुंह से मांग रहे वोट

Sat, 18 May 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2024 03:21 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी राज में देश आगे बढ़ रहा है। भारत मजबूत हुआ है। हर तरफ मोदी और योगी ही छाए हुए हैं। वह अमेठी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Amethi: Deputy CM Brajesh Pathak campaigns in Amethi.
अमेठी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अमेठी के जूठीपुर में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला बोला। जिस कांग्रेस ने प्रभु श्री राम का अस्तित्व को नकार दिया था, आज वह क्या मुंह लेकर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज परिदृश्य बदल रहा है। हालात ऐसे हैं, जिसमें देश आगे बढ़ रहा है। कहा कि हमें आज भी याद है कि पूर्व की सरकारों में पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवादी आते थे, सैनिकों को मारते थे, हमारी जनता को भी मारते थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि आज देखिए धारा 370 खत्म हो गई। लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाबरी और संविधान पर अटके पक्ष-विपक्ष... तुकबंदी के सहारे अपने वादे-नारे जन-जन के दिमाग में बैठाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपाई हुए मनोज पांडेय... विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता


उन्होंने कहा कि आज आतंकवादी अगर भारत आते हैं तो उनका पूरा हिसाब किया जाता है। पुलवामा की घटना याद है। पुलवामा में जब अटैक हुआ तो मोदी की सरकार में सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर मारा। कहा कि याद करिए एक कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त ताज होटल में घटना हुई थी, उस समय कसाब तीन साल तक भारत में बैठ कर बिरयानी खाया था। कहा कि पाकिस्तान की संसद में इस बात को कहा गया है कि अगर अभिनंदन को तत्काल वापस नहीं कर दिया जाता तो भारत लाहौर तक घुस आता। यह भारत की ताकत है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने सरकार व पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस को यूपी की जनता नकार चुकी है। हर ओर बस मोदी व योगी की चर्चा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने विचार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed