फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Clash between two groups in marriage.

Amethi: डीजे पर गाना बजाने को होकर हुआ बवाल, बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बरात, आज वापस आकर करेंगे शादी

Fri, 29 Nov 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 11:46 AM IST
सार

अमेठी के एक विवाह कार्यक्रम में घराती और बराती के बीच हुए विवाद के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई। हालांकि, वर पक्ष ने बरात वापस लाने की बात कही है।

विज्ञापन
Amethi: Clash between two groups in marriage.
शादी किए बिना ही लौट गई बरात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के गौरीगंज में देर रात आई एक बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। काफी देर चले विवाद के बाद बराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। कन्या पक्ष की माने तो बरातियों में किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा हुआ हुआ था, जिसके बाद सभी बिना शादी के ही वापस चले गए।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावा गांव के इन्दई का पुरवा का है जहां के रहने वाले नंदलाल कोरी की बेटी की शादी सूरज कोरी पुत्र राम अंजोर कोरी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के साथ तय थी। देर रात वर पक्ष बरात लेकर पहुंचा जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, साधे जाएंगे दलित-ओबीसी समीकरण, कई मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद दे दी जान, लड़की पर परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बराती बिना शादी किये ही वापस लौट गए। बरात के वापस जाने के बाद कन्या पक्ष में मायूसी छा गई। दुल्हन के पिता नंदलाल कोरी पुत्र जोगीराम ने बताया कि बराती जनवासे में किसी बात को लेकर आपस मे भिड़ गए थे जिसके बाद कुछ युवकों में मारपीट हुई थी।

घटना के बाद बराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। लड़के और उसके पिता से बात हुई है। वर पक्ष आज फिर वापस आएगा जिसके बाद शादी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed