फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A man commits suicide after clash with girl friend.

Lucknow: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद दे दी जान, लड़की पर परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

अलीगंज में गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने युवती पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Lucknow: A man commits suicide after clash with girl friend.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

वीडियो कॉल पर प्रेमी-प्रेमिका का आपस में विवाद हो गया। नाराज महिला मित्र ने चाकू उठा लिया। वीडियो में चाकू दिखाते हुए उसने कहा कि मैं हाथ की नस काट लूंगी। यह सुनकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना अलीगंज के आलोक नगर अहिबरनपुर की है।

विज्ञापन


अहिबरनपुर में रहने वाले विवेक गुप्ता (23) बेरोजगार थे। वह कभी-कभी घर के बाहर पिता कल्लू के पान मसाले की दुकान पर बैठते थे। उनके भाई विशाल के मुताबिक बुधवार रात मां शकुंतला देवी भाई के कमरे में गईं, वहां विवेक पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। शोरगुल सुनकर विशाल और अन्य परिजन वहां पहुंचे। विवेक को फंदे से उतारकर ट्रॉमा ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शोध: जहरीली होती हवा बन रही दिल की दुश्मन, फेफड़ों में रोजाना भर रहा 12 सिगरेट का धुआं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, साधे जाएंगे दलित-ओबीसी समीकरण, कई मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी


विशाल ने बताया कि विवेक का ठाकुरगंज निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती कई दिनों से विवेक को परेशान कर रही थी। विवेक की मौत के बाद विशाल ने युवती को कॉल कर मामले की जानकारी दी। युवती ने बताया कि बुधवार रात में दोनों का वीडियो कॉल पर विवाद हो गया था।

युवती के हाथ में चाकू देखकर डर गए थे विवेक
विवाद के बाद युवती ने चाकू निकालकर हाथ की नस काटने की कोशिश की। यह देखकर विवेक डर गए और दूसरे फोन से उसका वीडियो बनाने लगे। यह देखकर युवती ने फोन काट दिया। युवती का कहना है कि इसके बाद दोनों की बात नहीं हुई। उधर, झगड़े के बाद विवेक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विशाल का कहना है कि युवती से पूछताछ की जाए तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed