{"_id":"66eb1124885aced9fa03f4aa","slug":"amethi-clash-between-policemen-and-a-man-while-checking-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: वाहन चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिसकर्मी पर कर दी थप्पड़ों की बौछार, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: वाहन चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिसकर्मी पर कर दी थप्पड़ों की बौछार, वायरल हुआ वीडियो
Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:19 PM IST
सार
बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस रोकती है तो बाइक सवार दूसरा युवक मौजूद पुलिस कर्मी से वादविवाद करता नजर आ रहा है। अभद्रता करते हुए युवक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता है तो पुलिसकर्मी भी पलटवार कर युवक की पिटाई करने लगता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया पर बुधवार देर शाम दो पुलिसकर्मियों व बाइक सवार युवकों के बीच थप्पड़ों की मार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किस क्षेत्र का और कब का है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस रोकती है तो बाइक सवार दूसरा युवक मौजूद पुलिस कर्मी से वादविवाद करता नजर आ रहा है। अभद्रता करते हुए युवक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता है तो पुलिसकर्मी भी पलटवार कर युवक की पिटाई करने लगता है। इसके बाद दो पुलिसकर्मी युवक को पकड़ लेते हैं। बचाव के लिए दूसरा युवक भी बाइक से उतरता है और छुड़ाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
मौका पाकर युवकपुलिस कर्मी पर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। इसी बीच आसपास मौजूद महिलाएं व कुछ लोग भी पहुंचते हैं, लेकिन सब तमाशबीन बने रहते हैं। वायरल वीडियो के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो किस स्थान और कब का है इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
अमर उजाला वायरल वीडियो के स्थान सहित अन्य बातों की पुष्टि नहीं करता। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो किस क्षेत्र के साथ ही कब का है कि जांच करवाई जा रही है। यदि वीडियो जिले से जुड़ा होगा तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन