फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: candidate will be decided soon on Amethi seat.

Amethi: अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि, बोले- हमारी तैयारी पूरी... कार्यकर्ता डटे हुए हैं

Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
सार

अमेठी सीट पर उम्मीदवार को लेकर हलचल जारी है। बृहस्पतिवार को गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
 

विज्ञापन
Amethi: candidate will be decided soon on Amethi seat.
अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी से उम्मीदवार के नाम को लेकर चल रही राजनीतिक उधेड़बुन के बीच गुरुवार की दोपहर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा अपनी टीम के साथ गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। इसके बाद से यहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


अमेठी से कांग्रेस का दावेदार कौन होगा, इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। अब जब नामांकन में सिर्फ चंद घंटे ही शेष बचे हैं, दावेदार को लेकर असमंजस की स्थिति बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सुबह से ही केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर लोगों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोपहर में सोनिया गांधी के करीबी किशोरी लाल शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ यहां पर पहुंचे। अंदर कई चरणों में बैठकों का दौर चल रहा है। कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। नामांकन के साथ लगने वाले प्रपत्र तैयार किए जा रहे हैं लेकिन, किसका इसको लेकर कांग्रेसी खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल, किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरुप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर सहयोगी दलों के नेता भी पहुंच गए हैं। भीड़ को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है।


आप जिलाध्यक्ष का दावा, कल राहुल गांधी करेंगे नामांकन
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा के साथ बैठक करके कांग्रेस कार्यालय से निकले आप जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने दावा कि कल राहुल गांधी अमेठी से नामांकन करेंगे। अमेठी से राहुल गांधी के नामांकन को लेकर वार्ता हुई है। कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी बड़ी संख्या में राहुल गांधी के नामांकन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed