{"_id":"6157e41c8ebc3e334e1d2c17","slug":"amethi-businessman-found-dead-in-house-in-suspicious-situation-family-doubts-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में वारदात: सोते समय व्यापारी की हत्या से सनसनी, बंधे हुए थे दोनों पैर, शरीर पर हल्की खरोंच के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में वारदात: सोते समय व्यापारी की हत्या से सनसनी, बंधे हुए थे दोनों पैर, शरीर पर हल्की खरोंच के निशान
Sat, 02 Oct 2021 12:26 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
सरकारी बगिया के पास अपने मकान में ही रामकुमार यादव दुकान चलाते थे। राते के वक्त वह दुकान में अकेले सोते थे। शनिवार सुबह उनका शव दुकान से मिला। उनके दोनों पैर बंधे हुए थे और शरीर पर खरोंच के हल्के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास इकट्ठा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव में नैनहा बरतली निवासी रामकुमार यादव (55) की संदिग्ध मौत से शनिवार सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उन्होंने गांव के समीप सरकारी बगिया के पास मकान बनवाया है, जिसमें वह किराना की दुकान चलाते हैं। रात के वक्त रामकुमार अकेले दुकान में ही रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग घर में रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वो अपनी दुकान में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनके शरीर पर ऊपर से कहीं चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं, हालांकि कुछ जगहों पर खरोंच के निशान जरूर हैं। मृतक के दोनों पैर भी बंधे हुए थे।
विज्ञापन
यह सब देखते हुए परिवारवालों ने उनकी हत्या होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक व थाना अध्यक्ष सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई है।