{"_id":"6683c9d0880d9ec7b305f502","slug":"amethi-bjp-activists-burn-effigy-of-rahul-gandhi-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: राहुल गांधी के बयान से नाराज भाजपाइयों ने फूंका पुतला, माफी मांगने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: राहुल गांधी के बयान से नाराज भाजपाइयों ने फूंका पुतला, माफी मांगने की मांग की
Tue, 02 Jul 2024 03:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:05 PM IST
सार
लोकसभा में हिंदू समाज को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमेठी में राहुल गांधी का पुतला जलाया और माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन
अमेठी में जलाया गया राहुल गांधी का पुतला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मंगलवार को भाजपा जिला सचिव के नेतृत्व में मुसाफिरखाना तहसील गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।
विज्ञापन
ये लोग बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग रहे थे। दरअसल कांग्रेस नेता व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने हिंदू समाज को लेकर भाजपा पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर जिले के भाजपा जिलामंत्री अतुल सिंह के नेतृत्व में लोग मुसाफिरखाना तहसील गेट पहुंचे। जहां राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उनका पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने एमएलसी के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले - भाजपा पिछड़ों की सच्ची हितैषी
ये भी पढ़ें - फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली, राहुल गांधी ने हिंदू समाज के खिलाफ कुछ नहीं कहा
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे। भाजपा जिलामंत्री ने कहा कि कल सदन में राहुल गांधी के हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर राहुल कौशल विद्यार्थी, हर्षित जायसवाल, उदय सिंह, मुरली धर मिश्र, जगन्नाथ मिश्रा, बजरंग यादव, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।