फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Bikes worth Rs 50 lakh burnt to ashes in a massive fire... Fire breaks out in TVS showroom

Amethi: भीषण आग में जलकर खाक हो गईं 50 लाख रुपये की बाइकें... टीवीएस के शोरूम में लगी आग

Wed, 19 Mar 2025 11:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 11:09 AM IST
सार

अमेठी के बाजारशुकुल इलाके में स्थित एक टीवीएस के बाइक के शोरूम में बुधवार सुबह भीषण आग लग जाने से 50 लाख रुपये की बाइकें जलकर खाक हो गईं।
 

विज्ञापन
Amethi: Bikes worth Rs 50 lakh burnt to ashes in a massive fire... Fire breaks out in TVS showroom
बाइक के शोरूम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के बाजारशुकुल इलाके में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से टीवीएस मोटरसाइकिल के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से 50 लाख रुपए से अधिक की मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बाजार स्कूल  कस्बे में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे राम बक्स ऑटो सेल्स टीवीएस शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते फर्स्ट फ्लोर पर स्थित सत्य साईं ट्रेडर्स दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग से दोनों तल पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में आने से 50 लाख रुपए से अधिक की टीवीएस मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं टीवीएस शोरूम के मालिक जगदीश पाल ने बताया कि 50 लाख रुपए से अधिक की गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं आग से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed