Amethi: हत्या के मामले की आज थी सुनवाई, आरोपी पक्ष ने पीड़ितों पर किया जानलेवा हमला, पांच गंभीर
अमेठी में हत्या के मामले की सुनवाई से पहले पीड़ित पक्ष पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
अमेठी कोतवाली इलाके के बेनीपुर गांव में करीब दस वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले के पीड़ित पक्ष पर शुक्रवार की सुबह आरोपी पक्ष के दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आज उनकी कोर्ट में पेशी थी। हत्या के मामले की सुनवाई थी। पीड़ित पक्ष पेशी पर जाने की तैयारी में था तभी हमला कर दिया गया।
अमेठी कोतवाली इलाके के बेनीपुर गांव निवासी कमाल शाह और पूर्व प्रधान बच्चा के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। करीब 10 वर्ष पूर्व दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कमाल शाह की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसकी मौत हो गई थी। कमल शाह की तहरीर पर बच्चा समेत कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसी मामले में आज सुनवाई थी।
ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान
पीड़ित परिवार सुनवाई के लिए पेशी पर जाने की तैयारी में था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। घटना में एक ही पक्ष के दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एहतियात के तौर पर गांव में भी पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ अखिलेश वर्मा का कहना है कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। दो पक्षों में मारपीट हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.