फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Ambulance carrying a dead body collided with a pickup, five people died tragically, all the deceased w

अमेठी: शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वाले पांच में दो ड्राइवर

Sun, 15 Jun 2025 10:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

Accident on Purvanchal Expressway: यूपी के अमेठी जिले से निकल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Amethi: Ambulance carrying a dead body collided with a pickup, five people died tragically, all the deceased w
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बाजार शुकुल क्षेत्र के चौरा गांव के पास माइल स्टोन संख्या 59.70 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फिरोजपुर में रहने वाले अशोक शर्मा की मौत के बाद शव को लेकर बिहार के समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में उनके बेटे रामभद्रपुर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26), गांव के ही रवि शर्मा (28), रिश्तेदार फुलो शर्मा (45) निवासी रवि टोला, हथौड़ी और पुरनाही गांव निवासी शंभू राय (46) सवार थे। वाहन चला रहे हरियाणा के नूंह जिले के आबिद (28) और सरफराज (30) भी साथ में थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह एम्बुलेंस ने आगे चल रही पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजकुमार, रवि, फुलो, आबिद और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभू राय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, यूपीडा टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के बाद वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

 

Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश; सात की मौत




 

ये है मृतकों की जानकारी 

1.राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार ।
2.रवि शर्मा पुत्र बलराम, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार ।
3.सरफराज निवासी नालहर हरियाणा ।
4.आबिद पुत्र हामिद निवासी फिरोजपुर थाना व जनपद नूह हरियाणा ।
5.फुलो शर्मा पुत्र स्व0 राम प्रसाद शर्मा, निवासी रवि टोला थाना हथौड़ी जनपद समस्तीपुर बिहार ।

घायल का नाम पता-
1.शम्भूराय पुत्र योगेश्वर राय नि0 पुरी नाही थाना वारिस नगर समस्तीपुर बिहार ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed