{"_id":"683ff060097de351ea0ee94a","slug":"amethi-a-huge-fire-broke-out-in-a-house-due-to-unknown-reasons-household-goods-worth-more-than-rs-3-lakh-bu-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग, तीन लाख से अधिक की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग, तीन लाख से अधिक की गृहस्थी जलकर राख
Wed, 04 Jun 2025 12:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:36 PM IST
सार
अमेठी के गौरीगंज में एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। आग अज्ञात कारणों से लगी जिसमें तीन लाख से ज्यादा का सामान जल गया।
विज्ञापन
आग से राख हुआ गृहस्थी का सामान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गौरीगंज क्षेत्र के असैदापुर एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक मकान में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रह रहे भाई-बहन की पूरी गृहस्थी और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संतोष मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे युवक-युवती में से युवक ट्रांसपोर्ट में काम करता है जबकि उसकी बहन एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।
विज्ञापन
घटना के वक्त युवक पूजा के लिए मंदिर गया था और युवती पड़ोसी के घर में थी। इसी बीच मकान में आग लग गई। जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य माध्यमों से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता प्रीति तिवारी ने बताया कि आग से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की गृहस्थी और सभी शैक्षिक व पहचान से जुड़े दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं। संयोग रहा कि किचन घर के दूसरी ओर था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दमकल वाहन नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने खुद संभाली स्थिति
घटना के दौरान सूचना के बावजूद दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने ही बाल्टियों, पानी की टंकियों और पाइप की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन