फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   American handlers used to reach the victims' homes to collect the jewelry.

Lucknow News: जेवर लेने पीड़ितों के घर तक पहुंच जाते थे अमेरिकी हैंडलर

Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
American handlers used to reach the victims' homes to collect the jewelry.
लखनऊ। अलीगंज में बृहस्पतिवार को पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह के मामले में अलीगंज पुलिस ने नया खुलासा किया है। तफ्तीश में पता चला है कि अगर ठगी में फंसे अमेरिकी रकम नहीं दे पाते थे तो यूएस में बैठे गिरोह के हैंडलर जेवर लेने उनके घर तक पहुंच जाते थे। आरोपी खुद को सुरक्षा एजेंसियों का कर्मचारी बताकर जेवर ले जाते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया है कि हैंडलर पीड़ितों से जेवर लेकर उन्हें बेच देता था। इसके बदले में मिले डॉलर में से अपना पहले से तय कमीशन काट कर बची रकम हवाला के जरिये अहमदाबाद भेज देते थे। वहां से रकम लखनऊ भेजी जाती थी। इसके साक्ष्य भी अलीगंज पुलिस को बृहस्पतिवार को तब मिले थे, जब उन्होंने फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह के संचालक सहित अन्य लोगों को जेल भेज दिया था। पुलिस को कॉल सेंटर में बरामद मोबाइल और लैपटॉप में जेवर लेने से संबंधी प्रमाण मिले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि वे जो गिरोह के जाल में नहीं फंसते थे उन्हें डराने के लिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी और ड्रग तस्करी मामले में आरोपी बना देते थे। वे उन्हें खुद को एफबीआई का अधिकारी बताते थे। पीड़ितों को डराने के िलए उनके नाम पर बनाया गया जाली अरेस्ट वारंट भी देते थे। यह सब देख कर पीड़ित घबरा कर वहीं करने लगते थे जो ठग चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed