फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   America wants to help UP in Power sector.

टीपू की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाया हाथ!

Fri, 05 Dec 2014 09:56 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
America wants to help UP in Power sector.

प्रदेश में बिजली क्षेत्र के सुधार के लिए अमेरिका भी सहयोग कर सकता है। अमेरिकी दूतावास के प्रथम सचिव व ऊर्जा प्रमुख डेविड विलियम ने बृहस्पतिवार को यहां राज्य विद्युत नियामक आयोग, पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों तथा उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में इसके संकेत दिए।

विज्ञापन


विलियम ने प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में चल रहे कार्यकलापों और सुधार के लिए उठाए गए कदमों का जायजा लिया। बातचीत के दौरान विलियम ने अधिकारियों से कहा कि अमेरिका स्मार्ट ग्रिड तथा सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में यूपी को तकनीकी सहयोग दे सकता है।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए विलियम ने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन देशदीपक वर्मा, पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वित्त) एसके अग्रवाल तथा राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व वर्ल्ड एनर्जी काउंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश वर्मा से मुलाकात कर प्रदेश में बिजली की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह दौरा यूएस-इंडिया एनर्जी डायलाग के क्रम में था। मौजूदा समय में अमेरिका भारत सरकार के साथ बिजली की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श करके सहयोग करता है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने मांगा सहयोग

America wants to help UP in Power sector.

यूएस-इंडिया एनर्जी डायलाग के तहत अमेरिका अब राज्य सरकारों के साथ भी मिलकर काम करना चाहता है। विलियम ने अफसरों के साथ बातचीत करके इसकी संभावनाएं तलाशीं।

अधिकारियों से बातचीत में विलियम ने बिजली वितरण क्षेत्र की चुनौतियों को समझने के साथ-साथ लाइन हानियों आदि में कमी लाने के उपायों की जानकारी ली। आयोग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हाल ही में जारी टैरिफ आर्डर को परफार्मेंस से जोड़ा गया है।

अगर बिजली कंपनियां तय मानकों को पूरा नहीं करतीं तो उन्हें टैरिफ बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही शत प्रतिशत मीटरिंग करने तथा घाटे में कमी लाने के लिए अन्य सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। विलियम ने इस कदम को सराहा। कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने भी उन्हें बिजली सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने विलियम को अब भी बहुत से गांवों में बिजली न पहुंचने की जानकारी देते हुए ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों को एलईडी मुहैया कराने में सहयोग मांगा।

विलियम को बताया गया कि राज्य विद्युत परिषद के विघटन का प्रयोग असफल रहा। जनता को कोई लाभ नहीं मिला, बिजली कंपनियों के खर्चे जरूर बढ़ गए हैं। उन्होंने परिषद से बिजली सुधार के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed