फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ambulance will depart in priority during traffic

नेताओं के काफिले की तरह एंबुलेंस को मिलेगी खाली सड़क

Fri, 04 Sep 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Sep 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
ambulance will depart in priority during traffic

जाम में एंबुलेंस फंसने को लेकर एएसपी ट्रैफिक ने गंभीरता से लिया है। एएसपी ट्रैफिक ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी करके प्राथमिकता से एंबुलेंस को पहले निकाले जाने के निर्देश ट्रैफिक पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले एंबुलेंस चालक ट्रैफिक लाइन फोन घुमाकर मरीज को अस्पताल ले जाने का पता नोट कराएगा। उसी रूट पर ट्रैफिक पुलिस पहले से वीवीआईपी मूवमेंट की तरह रास्ता खाली कराकर प्राथमिकता से एंबुलेंस को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया एंबुलेंस को किसी भी कीमत पर जाम में फंसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सभी एंबुलेंस पर ट्रैफिक लाइन का नंबर लिखवाया जाएगा। एंबुलेंस चालक मरीज को अस्पताल ले जाने से पहले उस रूट का पूरा ब्यौरा ट्रैफिक लाइन में बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से सेट पर उस रूट पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस को एक्टिव करके प्राथमिकता से एंबुलेंस को निकलवाया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को भी रुकवाया जा सकता है। वहीं एएसपी ट्रैफिक ने सीएमओ को सुझाव दिया एंबुलेंस खाली होने पर चालक हूटर का प्रयोगन करे।

लालबत्ती गाड़ी ने एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

ambulance will depart in priority during traffic

वहीं लखनऊ में लालबत्ती लगी गाड़ी ने एंबुलेंस को तीन किमी तक रास्ता नहीं दिया। एंबुलेंस सायरन बजाकर लगातार पास मांगती रही न लालबत्ती गाड़ी और न ही जनता ने उसे निकलने दिया।

नतीजा यह हुआ कि पांच मिनट की दूरी का सफर तय करने में एंबुलेंस को दस मिनट लग गए। बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ सीएमओ एसएनएस यादव व एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बलरामपुर अस्पताल से लॉरी कार्डियोलॉजी तक एंबुलेंस में सवार होकर मॉकड्रिल कराया।

इस दौरान एएसपी ट्रैफिक ने जाम के व्यस्ततम चौराहों को चिह्नित किया। मॉकड्रिल में अफसरों ने जाम की जगहों की पहचान की। वहीं सड़क पर अतिक्रमण किए लोगों को हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed