फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambulance strike: About 400 patients did not get ambulance in Lucknow, some reached the hospital by tempo and some by e-rickshaw

एंबुलेंस की हड़ताल : लखनऊ में करीब 400 मरीजों को नहीं मिली एंबुलेंस, कोई टेंपो तो कोई ई रिक्शा से पहुंचा अस्पताल

Mon, 26 Jul 2021 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Jul 2021 09:56 PM IST
सार

मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 की 44 एंबुलेेंस जिले में संचालित हो रही है। इसमें 150 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि 102 की 34 गाड़ियां लगी हुई है। दोनों गाड़ियां हर रोज करीब चार सौ से अधिक अस्पताल पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
Ambulance strike: About 400 patients did not get ambulance in Lucknow, some reached the hospital by tempo and some by e-rickshaw
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल की वजह से मरीज खासें परेशान हुए। तीमारदार एंबुलेंस के लिए सरकारी नंबर पर कॉल करते रहे मगर उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। ऐेस में तीमारदार अपने मरीज को ई रिक्शा, टेंपो या निजी वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 की 44 एंबुलेेंस जिले में संचालित हो रही है। इसमें 150 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि 102 की 34 गाड़ियां लगी हुई है। दोनों गाड़ियां हर रोज करीब चार सौ से अधिक अस्पताल पहुंच रहे थे। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस न मिलने से वह निजी वाहन से अस्पताल पहुंची। सोमवार सुबह से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसे लेकर सभी एंबुलेंस का चक्का जाम हो गया। कॉल सेंटर पर लोग एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे मगर कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में कई मरीज टेंपो, आटो व ई रिक्शा पर लादकर अस्पताल पहुंचाए गए। इस दौरान कई मरीजों की हालत भी गंभीर हो गई।
विज्ञापन


नई कंपनी को मिला ठेका, भर्ती में पुराने लोगों को नहीं दी वरियता
कर्मचारियों का आरोप है कि जिस नई कंपनी को एंबुलेंस संचालन का ठेका मिला है। वह कंपनी पुराने कर्मचारियों की भर्ती में वरियता नहीं दे रही है। आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों को भर्ती कर रही है। इसे लेकर सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर गए हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने मरीजों के लिए आठ एंबुलेंस लगाई
एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल से मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए सीएमओ ने आठ ब्लॉक माल, मलिहाबाद, काकोरी, मोहनलालगंज, बीकेटी समेत अन्य ब्लॉक में एक -एक एंबुलेंस मुस्तैद कराई है। कोई भी बीमारी व्यक्ति  विजय कुमार मोबाइल नंबर 93352 13689 एवं ऋषि यादव मोबाइल नंबर 97982 82727 पर कॉल करके एंबुलेंस की सेवा ले सकता है।


एंबुलेंस कर्मियों से वार्ता हुई थी। इमरजेंसी के तौर पर छह एंबुलेंस जिले में चलाने पर सहमति हुई है। प्रदेश स्तर पर आंदोलनकारियों से शासन की वार्ता हो रही है। देर रात तक समाधान निकलने की संभावना है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed