फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambulance services saved the lives of 72 lakh patients

एंबुलेंस सेवाओं ने 72 लाख मरीजों की बचाई जान

Sun, 29 Dec 2019 10:24 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ambulance services saved the lives of 72 lakh patients
डेमो - फोटो : डेमो
108-102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवाओं ने वर्ष 2019 में 72 लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है। इसमें 108 सेवा 23 लाख लोगों तक पहुंची। वहीं 102 सेवा 48 लाख से अधिक मां व शिशुओं की मदद में खरी उतरी है। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) से 86748 अतिगंभीर मरीजों की जान बचाई गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मरीजों की जान बचाने के लिए एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम सुधारने की कवायद शुरू की थी। इस कवायद का नतीजा ये निकला की इस बार रिकार्ड 72 लाख से अधिक मरीजों को एंबुलेंस सेवाओं से मदद दी गई। एंबुलेंस संचालक जीवीके ईएमआरआई केमीडिया प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि ये आंकड़े 01 जनवरी से 25 दिसंबर 2019 तक के हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 108 सेवा ने 2301785 मरीजों को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई है। इनमें 241392 सड़क दुर्घटनाओं के थे। वहीं हृदय रोग, डायबिटीज, सांस के मरीज, पेट दर्द, गर्भावस्था सहित अन्य प्रकार के इमजरेंसी केस शामिल हैं। 108 सेवा की एंबुलेंस ने इन आकस्मिक मौकों पर गोल्डन ऑवर में मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 102 एंबुलेंस सेवा जिसे मदर चाइल्ड सर्विसेज भी कहा जाता है उसने बीते एक वर्ष में करीब 4873055 मरीजों को मदद दी। इस सेवा में प्रदेश में 2270 एंबुलेंस चल रही हैं। इनसे घर से अस्पताल लाने (पिकअप) के 2274753 अस्पताल से घर छोड़ने (ड्रॉप बैक) के 2543343 व आईएफटी (इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर) के 54959 लाभार्थी शामिल हैं। 

102 सेवा गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाती है और अस्पताल से घर भी छोड़ने जाती है। साथ ही एक वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी नि:शुल्क सेवा इसके माध्यम से दी जाती है।

सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश में अति गंभीर मरीजों को सेवाएं देने के लिए एएलएस एम्बुलेंस सेवा से 86748 मरीजों की मदद की गई। इनमें रोड एक्सीडेंट, हार्ट अटैक, सांस रोग, बेहोशी, गर्भावस्था के जटिल मामले, प्वाइजनिंग आदि के गंभीर रोगी शामिल हैं। एएलएस सेवा में इन सभी मरीजों को रास्ते में प्राथमिक उपचार देते हुए उच्च अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एएलएस सेवा 13 अप्रैल 2017 को शुरू की थी। वर्तमान में इस सेवा में प्रदेश में 250 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं नि:शुल्क 108 एंबुलेंस सेवा उत्तर प्रदेश में 14 सितंबर 2012 को शुरू हुई थी। 108 एंबुलेंस से शुरूआत से अब तक 1.36 करोड़ से अधिक मरीजों को सेवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed