{"_id":"64bf549a3a6156f1cf0bbcc5","slug":"ambi-bisht-removed-from-zonal-officers-post-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nigam: जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, कई बार तबादलों के बाद भी नहीं हटीं थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nigam: जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, कई बार तबादलों के बाद भी नहीं हटीं थीं
Tue, 25 Jul 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:20 AM IST
सार
मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को जोनल अफसर के पद से हटा दिया गया है। बीते पांच साल में उनका कई बार तबादला हुआ पर वो नहीं गईं।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अंबी बिष्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को जोनल अफसर के पद से हटा दिया गया है। अब वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के तौर पर आधे शहर के गृहकर निर्धारण का काम देखेंगी। करीब पांच साल से वह जोनल अफसर के पद पर थीं। वह कई जोनों की जोनल अफसर रहीं और इस समय जोन तीन में तैनात थीं। इनकी जगह अब नवनियुक्त पीसीएस संजय यादव को तैनात किया गया है। इसे लेकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
अम्बी बिष्ट कर निर्धारण अधिकारी थीं। इसी महीने उनका प्रमोशन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर हुआ है। इसके बाद भी जोनल अफसर का काम देख रहीं थीं। पिछले पांच साल में कई बार उनका तबादला शासन ने किया, मगर वह गईं नहीं। हाल में नगर निगम में राजस्व सेवा से जुड़े 12 से अधिक तबादले हुए, मगर उनका प्रमोशन होने के बाद भी नहीं हुआ। ऐसे में अब अचानक उनका जोनल अफसर पद से हटाया जाना चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों का कहना है कि जो जलवा और अधिकार जोनल अफसर का है, वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहां है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा करेगी 'इंडिया' की मेजबानी: नवंबर-दिसंबर में यूपी में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मकसद एक संदेश देने का
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को भेजा गया निमंत्रण, 15 से 24 जनवरी के बीच मांगा समय
किस जोन का देखेंगे काम
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा जोन तीन, चार, छह व आठ का काम देखेंगे। इसी तरह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट जोन एक, दो, पांच व सात के कर निर्धारण का काम देखेंगी। इसको लेकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।
इधर, नंदकिशोर की बढ़ी जिम्मेदारी
कर निर्धारण अधिकारी नंद किशोर की जिम्मेदारी और बढ़ाई गई है। वह जोनल अफसर जोन छह के साथ ही अधिष्ठान विभाग का काम देख रहे थे। अब उनको प्रभारी अधिकारी कंप्यूटर सेल और प्रभारी अधिकारी रिकॉर्ड विभाग का भी काम दिया गया है। कर अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह को टैक्स के साथ अधीक्षक रिकॉर्ड विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।