Ambedkarnagar: पुलिस ने वापस करवाए साइबर ठगी के शिकार हुए 11 पीड़ितों के 22 लाख रुपये, कहा- सजग रहें
अंबेडकरनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए 11 पीड़ितों को उनसे ठगी गई रकम वापस दिलवाई और उनसे आगे सजग रहने के लिए कहा।
विस्तार
साइबर अपराध थाने की पुलिस टीम ने कुल 11 व्यक्तियों के बैंक खातों से ठगे गए लगभग 22 लाख रुपये को उनके खातों में वापस कराया। एसपी डॉ कौस्तुभ ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस व अन्य माध्यमों का प्रयोग कर यह सफलता पाई गई। ऐसे सभी पीड़ित लोग मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एकत्र हुए और पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक उनकी रकम वापस कराने पर खुशी जताई।
जहांगीरगंज थाने के फत्तेपुर खास निवासी राहुल कुमार का 5,72,000 रुपये, भीटी थाने के मदारभारी निवासी रामजीत यादव का 79,600 रुपये, अहिरौली थाने के कटेहरी निवासी ओमकार का 10 हजार रुपये, एनटीपीसी टांडा के शशिकांत सिंह का 93,655 रुपये, हंसवर थाना क्षेत्र के केवटला निवासी मंशाराम का 1,32,000 रुपये, आलापुर के शाहपुर निवासी श्याम प्रकाश पांडेय का 24,400 रुपये, अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी रामकुमार का 11 लाख रुपये, अकबरपुर के ही आलमडीह निवासी भागवत प्रसाद उपाध्याय का 27,500 रुपये, अकबरपुर के कदनापुर निवासी विजय प्रताप सिंह का 54,000 हजार रुपये, टांडा के दौलतपुर निवासी दिलीप कुमार का 49,870 रुपये, टांडा के रामपुर कला निवासी परवेज अहमद का 30,000 हजार रुपये पुलिस ने उनके खाते में वापस कराया।
ये भी पढ़ें - संभल हिंसा के विरोध में आसपा ने किया प्रदर्शन, बोले- न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों को सजा दी जाए
ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे मोदी सरकार
इन सभी पीड़ितों ने बीते दिनों साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने सिपाहियों विनोद कुमार, अनुराग, कुलदीप उपाध्याय, अतुल यादव, अरविंद व प्रिंस यादव ने मिलकर कुल 21,74,025 रुपये की वापसी संबंधित के बैंक खाते में करा दी। एसपी ने मंगलवार को इन सभी पीड़ितों को बुलाकर उन्हें इसकी जानकारी दी साथ ही उनसे बैंकों से लेनदेन को लेकर और सजग रहने की अपील की। उन्हें कई तरह के सुझाव भी दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.