फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ambedkar smarak wall is demolished in lucknow

लखनऊ में तोड़ी जा रही है मायावती के स्मारक की दीवारें!

Wed, 18 Nov 2015 05:38 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
ambedkar smarak wall is demolished in lucknow

राजधानी लखनऊ में मायावती के राज में बनाए गए सामाजिक परिवर्तन स्थल की बाहरी दीवारें तोड़ी जा रही है। सामाजिक परिवर्तन स्थल की ये दीवारें तोड़ने का काम राज्य सेतु निर्माण निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार सुबह से शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस दीवार को टूटने से शहर के हजारों लोगों को रास्ता मिलेगा। सृजन विहार कॉलोनी के वाशिंदों का लंबा संघर्ष रंग लाया है। यहां के लोगों को मुख्य शहर का सीधा रास्ता देने वाली दीवार को ध्वस्त करने का काम राज्य सेतु निर्माण निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार की सुबह शुरू कर दिया है। ये दीवार सामाजिक परिवर्तन स्थल के वाह्य क्षेत्र की है।
विज्ञापन


इस संबंध में हाईकोर्ट का आदेश है और इस आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टे था, वह खत्म हो चुका है। स्टे खत्म हुए काफी समय बीत चुका है, आखिरकार अब दीवार ढहाने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में सृजन विहार कॉलोनी के लोग जो सालों से एक सुलभ रास्ता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनको रास्ता बृहस्पतिवार की शाम से साफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम होंगी सृजन विहार कॉलोनी की परेशानियां

ambedkar smarak wall is demolished in lucknow

सृजन विहार कॉलोनी के वाशिंदों की समस्याएं अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन लोगों ने सालों केस लड़ा कि, उनके रास्ते को एलडीए की एक दीवार ने बंद कर दिया है। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कॉलोनी के लोगों को राहत भी दी।

मगर तब एलडीए सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले आया था। अब ये स्टे हटा चुका है। सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि, बृहस्पतिवार की शाम तक ये दीवार पूरी तरह से तोड़ दी जाएगी। जिससे सबसे पहला लाभ सृजन विहार कॉलोनी के लोगों का होगा। जबकि, बाकी सारा काम पूरा होने में लगभग ढाई महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed