{"_id":"69c1a33e3fd12801c3034d65","slug":"amarendra-bhardwaj-became-district-co-minister-enthusiasm-in-the-organization-lucknow-news-c-13-knp1002-1657718-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमरेंद्र भारद्वाज बने जिला सह मंत्री, संगठन में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमरेंद्र भारद्वाज बने जिला सह मंत्री, संगठन में जोश
Tue, 24 Mar 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमरेंद्र भारद्वाज।
नगराम। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ एक बार फिर युवा नेतृत्व पर दांव खेला है। जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज को जिला कार्यालय का जिला सह मंत्री नियुक्त किए जाने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नियुक्ति की खबर लगते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को काफी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
नव नियुक्त जिला सह मंत्री अमरेंद्र भारद्वाज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनका लक्ष्य रहेगा। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के सेक्टर प्रभारी मनीष द्विवेदी पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा, भाजपा बौद्धिक मंच के संयोजक स्वरूप चंद्र मिश्र ज्ञानी, समाजसेवी श्याम बाबू बाजपेई व अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।