{"_id":"5f2fc3fb8ebc3e4ad91c7f40","slug":"amar-ujala-webinar-with-luckow-dm-abhishek-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में चुनौतियां व समाधान पर वेबिनार कल, लखनऊ जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद, आप भी पूछें सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में चुनौतियां व समाधान पर वेबिनार कल, लखनऊ जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद, आप भी पूछें सवाल
Sun, 09 Aug 2020 03:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल ने कई चुनौतियां खड़ी की हैं। हर किसी के मन में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज व प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तमाम तरह के सवाल हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि जो समस्याएं कोविड के कारण खड़ी हुई हैं, उनका समाधान क्या है?
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सोमवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित वेबिनार में मौजूद रहेंगे। वेबिनार का प्रसारण सोमवार सुबह 11.30 बजे से अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला द्वारा कोरोना काल में चुनौतियां व उनके समाधान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य वक्ता डीएम अभिषेक प्रकाश होंगे। साथ ही राजधानी के चिकित्सक, व्यापारी समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे। जो डीएम से सीधे संवाद करेंगे।
विज्ञापन
संवाद के जरिए जानने की कोशिश की जाएगी कि लोगों को कोरोना से बचाने के लिए अब तक क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। जांच की व्यवस्थाएं क्या हैं और कैसे लोग खुद को कोरोना से बचा सकते हैं। इसमें सामाजिक भागीदारी किस तरह से हो सकती है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी से इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के संचालन और मरीजों के हितों के लिए वहां किए गए इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।