{"_id":"5f2e852d99135e03424cebf2","slug":"amar-ujala-webinar-with-dm-abhishek-prakash-on-10-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से संवाद 10 को, आप भी पूछ सकते हैं सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से संवाद 10 को, आप भी पूछ सकते हैं सवाल
Sat, 08 Aug 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल में सभी चीजें प्रभावित हुई हैं। आम आदमी के मन में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाओं को लेकर कई सारे सवाल हैं। वे जानना चाहते हैं कि क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सोमवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित वेबिनार में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसका सीधा प्रसारण अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। इसमें सीधे हर कोई सवाल पूछ सकता है। इस दौरान कोरोना से सामाजिक सहयोग पर भी चर्चा होगी।अपने सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की ओर से वेबिनार का आयोजन 10 अगस्त की सुबह 11.30 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
‘कोरोना काल में चुनौतियां और उनका समाधान’ विषय पर आयोजित इस वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश मौजूद रहेंगे। राजधानी के चिकित्सक और व्यापारी सहित अन्य लोग उनसे पूछेंगे सवाल। इसके जरिए जाना जाएगा कि आखिर राजधानी वासियों को कोरोना से बचाने के लिए अब तक क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जांच की व्यवस्थाएं क्या हैं और कैसे लोग खुद को कोरोना से बचा सकते हैं। इसमें सामाजिक भागीदारी किस तरह से हो सकती है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी से इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के संचालन और मरीजों के हितों के लिए वहां किए गए इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।