{"_id":"5edf22818ebc3e42e21a975e","slug":"amar-ujala-to-organise-webinar-on-challenges-of-industries-during-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में उद्योगों की चुनौतियों पर अमर उजाला वेबिनार आज, सिद्धार्थनाथ सिंह देंगे सवालों के जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में उद्योगों की चुनौतियों पर अमर उजाला वेबिनार आज, सिद्धार्थनाथ सिंह देंगे सवालों के जबाव
Tue, 09 Jun 2020 11:17 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना काल में उद्योगों की चुनौतियों पर वेबीनार आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला मंगलवार को उद्यमियों के लिए वेबिनार का आयोजन करेगा। इसका विषय ‘कोरोना काल में उद्योगों की चुनौतियां’ होगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इस वेबिनार में कोरोना काल में उद्योगों के हित में सरकार की ओर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे, साथ ही औद्योगिक प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे होने वाले इस वेबिनार में आईआईए और लघु उद्योग भारती समेत विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के अग्रणी उद्यमी भी हिस्सा लेंगे। इनमें आईआईए के पंकज गुप्ता, लघु उद्योग भारती के जनक भाटिया, आगरा के लेदर उद्यमी पूरन डाबर, मिर्जापुर के कालीन निर्यातक रवि पटौदिया और वाराणसी के उद्यमी आरके चौधरी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान छोटे-मझोले उद्योगों ने कई तरह की समस्याओं का सामना किया। सरकार ने उद्योगों को इस संकट से निकालने के लिए कई कदम उठाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। केंद्र सरकार ने भी उद्यमियों को राहत देते हुए पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार एक जिला-एक उत्पाद के तहत भी कई प्रोत्साहन योजनाएं लेकर आई है। इन सबके बावजूद अभी भी प्रदेश के उद्यमी कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह वेबिनार इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास है।