फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Shakti Ki Samriddhi: Honoring women who have done remarkable work in various fields, bonus released

अमर उजाला शक्ति की समृद्धि : विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं का सम्मान, बोनस का विमोचन

Sun, 09 Mar 2025 07:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Mar 2025 07:44 AM IST
सार

Amar Ujala Shakti Ki Samriddhi:अमर उजाला शक्ति की समृद्धि के कार्यक्रम में उन महिलाओं का सम्मान किया गया जो अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Amar Ujala Shakti Ki Samriddhi: Honoring women who have done remarkable work in various fields, bonus released
अनुप्रिया पटेल के साथ सम्मानित की गईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला शक्ति की समृद्धि के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिय पटेल के द्वारा उन महिलाओं का सम्मान किया गया जो अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रही हैं। इसमें देश भर से आईं महिलाएं शामिल हुईं। 
विज्ञापन


विमेन इंपॉवरमेंट अवार्ड
चेतना सिन्हा पुणे के माण देसी महिला सहकारी बैंक की चेयरमैन हैं। माण देसी महिला सहकारी बैंक महिलाओं के आधुनिक सशक्तीकरण का आदर्श है। यह बैंक अब तक करीब 26 हजार ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय शक्ति दे चुका है।
विज्ञापन


शैटरिंग इंडस्ट्री नॉर्म्स अवार्ड
अधीजा श्रीवास्तव ने पुरुष केंद्रित कंस्ट्रक्शन उद्योग का नेतृत्व किया है। उन्होंने उद्योग के लिए रेडी मिक्स प्लास्टर तकनीक का आविष्कार किया है। इस तकनीक के माध्यम से वह उद्योग जगत में जानी-मानी हस्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल इंपैक्ट लीडरशिप अवार्ड
रेणुका टंडन महिला अधिकारों की बात सशक्त अंदाज में उठाती रही हैं। इसके लिए उन्होंने आमरेन फाउंडेशन की स्थापना की। इसके माध्यम से वह महिला सशक्तीकरण परियोजनाओं में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

इकोनॉमिक लीडरशिप अवार्ड
यू ग्रो कैपिटल की सीनियर इकनॉमिस्ट और इन्वेस्टर रिलेशंस हेड रितु सिंह देश की जानी-मानी आर्थिक विशेषज्ञ हैं। छोटे उद्योगों को विशेष रूप से उनकी आर्थिक विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। अमर उजाला बोनस का यह सम्मान आर्थिक चेतना के नेतृत्व के लिए है।

सस्टेनबल फैशन एंड कल्चरल रीराइवल अवार्ड
सारा फातिमा फैशन उद्यमी हैं। वह नए तरीकों से अवधी चिकनकारी को प्रोत्साहित कर रही हैं। महिलाओं को कला की आर्थिक शक्ति से परिचित करा रहीं हैं। इस तरह से कला के माध्यम से वह महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही हैं।

प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
राजश्री को विद्युत सखी कहा जाता है। इन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करके पावर काॅरपोरेशन में बिल संग्रह का रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह से वह महिलाओं को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दे रहीं हैं।

विमेन इन फाइनेंस एक्सीलेंस अवार्ड
अनामिका माटे निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट की सेगमेंट हेड हैं। वित्तीय सेवा उद्योग में उन्हें महिलाओं की वित्तीय स्वाधीनता की रणनीति, उत्पाद और सेवाएं बनाने में महारत हासिल है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रहीं हैं।

अमर उजाला की नई पहल ''द बोनस'' के बारे में

 सही सूचना और तार्किक विश्लेषण के माध्यम से लोगों में वित्तीय जगत के प्रति समझ बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने ''द बोनस'' के नाम से नई पहल की है। इस पहल में मासिक पत्रिका, वेबसाइट, ऐप और यूट्यूब के माध्यम से बेहद सरल शब्दों में लोगों को निवेश की सही जानकारी मिलेगी।

अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमर उजाला ''द बोनस'' म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस, स्टॉक मार्केट, कमोडिटी और व्यक्तिगत वित्त की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसमें खबरों के साथ ही देश के शीर्ष वित्तीय विशेषज्ञों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। लाइव शो के माध्यम से ये विशेषज्ञ लोगों की शंकाओं का समाधान भी करेंगे। इससे लोगों में वित्तीय समझ बढ़ेगी।

म्यूचुअल फंड में निवेश कर महिलाएं हो रहीं 

Amar Ujala Shakti Ki Samriddhi: Honoring women who have done remarkable work in various fields, bonus released
सत्र में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम शक्ति की समृद्धि के तहत हुई क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें धन के प्रबंधन से संबंधित योजनाओं को लेकर महिलाओं से प्रश्न पूछे गए। इसके लिए चार विकल्प दिए गए और सही जवाब देने पर उन्हें उपहार भी दिए गए। कौन सी स्कीम गोल्ड में निवेश के लिए नहीं है, कौन सा शुद्ध बीमा है, सेबी के आदेश पर अब सभी म्युचुअल फंड कंपनियां कितनी न्यूनतम राशि की एसआईपी शुरू करेंगी और शेयरों से होने वाली कितनी कमाई पर टैक्स नहीं लगता, जैसे प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देकर महिलाएं अमेजन वाउचर विनर बनीं।

इन महिलाओं ने दिया सही जवाब
-रेनू तिवारी,
-रितु गुप्ता
-रचना टंडन
-रेनू श्रीवास्तव
-सुभासनी
-मान्या
-वंदना शुक्ला
-अन्य महिलाओं ने एंडोमेंट प्लांट शुद्ध बीमा, एसआईपी की छोटी राशि 300 रुपये, जोकि सेबी के आदेश पर अब सभी म्यूचुअल फंड की कंपनियां हैं और शेयरों से होने वाली पांच लाख रुपये सालाना कमाई पर टैक्स न लगने की सही जानकारी देकर विजेता बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed