{"_id":"65de7dc05577d489a208af59","slug":"amar-ujala-samvad-dialogue-on-women-empowerment-and-upliftment-drew-a-new-line-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad : महिला सशक्तीकरण और उत्थान पर संवाद ने खींची नई लकीर, अनुभवों ने किया प्रेरणा का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad : महिला सशक्तीकरण और उत्थान पर संवाद ने खींची नई लकीर, अनुभवों ने किया प्रेरणा का काम
Wed, 28 Feb 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:56 AM IST
सार
पहले दिन राममंदिर, युद्ध के बदलते स्वरूप, खेल क्रांति, युवाओं की दक्षता, सफल उद्यमियों के सफलता के मंत्र, रील और रियल की ग्लैमर से भरी फिल्मी दुनिया पर केंद्रित था, तो दूसरा दिन महिलाओं के नाम रहा।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में विचार रखतीं साइना नेहावाल और धावक पीटी ऊषा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विकास पर मंथन के लिए अमर उजाला का दो दिवसीय संवाद महिलाओं के संघर्षों की कहानियों के साथ मंगलवार को पूरा हो गया। पहले दिन राममंदिर, युद्ध के बदलते स्वरूप, खेल क्रांति, युवाओं की दक्षता, सफल उद्यमियों के सफलता के मंत्र, रील और रियल की ग्लैमर से भरी फिल्मी दुनिया पर केंद्रित था, तो दूसरा दिन महिलाओं के नाम रहा।
विज्ञापन
दूसरे दिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बताने के साथ ही चिर परिचित अंदाज में गांधी परिवार पर हमला बोला। बेटियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, ठान लो तो दुनिया आपकी मुट्ठी में है। इस पर आधारित सत्र आसमान चूमने की बात में संघर्षों का दरिया पार कर सफलता का स्वाद चखने वालीं मैपमायजिनोम की संस्थापक अनुराधा आचार्य और मिनिस्ट्री ऑफ टॉक की संस्थापक गीतिका गंजू धर ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
- महिलाओं की सेहत पर भी खुलकर बात हुई। डॉ. मंदाकिनी प्रधान, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. कनिका सूद शर्मा व डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि घर की शक्ति स्वस्थ रहेगी तभी घरवाले फिट रहेंगे। ओलंपियन मनु भाकर ने बताया कि एक दौर ऐसा था कि जब मंदिर में जमीन पर चादर बिछाकर सोती थी। लेकिन संकल्प के दम पर ट्रेन के जनरल क्लास से फ्लाइट के बिजनेस क्लास तक का सफर देखा।
- मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने सार्थक जीवन के टिप्स दिए। कहा, पूजा-पाठ बुढ़ापे के लिए नहीं, बल्कि जवानी के लिए है। नारी शक्ति की प्रतीक प्रदेश सरकार की सभी पांच महिला मंत्रियों महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और ग्राम विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने महिलाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया।
विज्ञापन