फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala organise school expo

स्कूल एक्सपो में बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल खोलने पर दिखाया उत्साह

Sun, 21 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala organise school expo
अमर उजाला द्वारा आयोजित एक्सपो में पहुंचे स्कूलों के प्रतिनिध। - फोटो : ??? ?????
कोरोना का डर कम हुआ तो धीरे-धीरे कोविड प्रोटोकॉल व बच्चों की पूरी सुरक्षा के साथ स्कूल भी खुलने लगे हैं।
विज्ञापन

स्कूल तो तैयार हैं ही.... बच्चे भी फिर से कैंपस में जाने और अभिभावक उनको स्कूल भेजने के लिए आतुर दिख रहे हैं।
इसी संदेश को प्रवाहित करने और उत्सुकता को दर्शाने के लिए शनिवार को अमर उजाला की ओर से ‘हैं तैयार हम...’ स्कूल एक्सपो का आयोजन किया गया।
शहीद पथ स्थित फीनिक्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम में जहां पेंटिंग व डांसिंग से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाए स्टॉल में बच्चों व अभिभावकों ने एडमिशन की प्रक्रिया व स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को समझा।
कार्यक्रम में कैमलिन द्वारा कोरोना की जंग थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी बच्चों ने खूबसूरत पेंटिंग के जरिये कोरोना से बचने और उससे लड़ने को दर्शाया।
सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग के लिए सिटी इंटरनेशनल की निदेशिका सुनीता गांधी ने हर्षित सिंह को पुरस्कृत किया। इसके अलावा स्कूल बाल निकुंज, कुंवर्स ग्लोबल समेत अन्य सभी अमर उजाला के पाठक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिटी इंटरनेशनल की उन्नति और वंशिका ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता।
मौज-मस्ती और जागरूकता का रहा केंद्र
स्कूल एक्सपो कार्यक्रम मौज-मस्ती और जागरूकता से भरा रहा। सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने अपने यहां पर एडमिशन की प्रक्रिया, कैंपस में मौजूद हाईटेक संसाधन, बच्चों की सुरक्षा की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने बेकार पड़ी चीजों से खूबसूरत चीजें बनानी सीखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट में आने के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम का उद्घघाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने छात्रों को घर और स्कूल में अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेेरित किया ताकि वे मेरिट में आ सकें। उन्होंने बताया कि मेरिट में आने के बाद उनको मुख्यमंत्री द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी पढ़ने के लिए खूब समय है, जितना ज्ञान लेना चाहते हैं स्कूल से लें। डीआईओएस ने सभी स्टॉल का भ्रमण कर जानकारी ली।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस के एमडी महेश गोयल, कुंवर्स ग्लोबल स्कूल के एमडी राजेश सिंह, महर्षि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या आभा सिंह व अनूप श्रीवास्तव, पायनियर मोंटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, सिटी इंटरनेशनल की निदेशिका सुनीता गांधी, एक्सीलिया के एमडी आशीष, डायमंड पब्लिक स्कूल से अरशद, एजीएक्सएल से नसीम, कोकेन ऑनलाइन डिलीवरी टेक अवे के मैनेजर सेल्स अमरीष सिंह मौजूद रहे।

यह रहे हमारे सहयोगी
मुख्य सहयोगी सेंट जोसेफ और कुंवर्स ग्लोबल स्कूल रहे। अन्य सहयोगियों में जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस, एजीक्सल, महर्षि विद्या मंदिर, पायनियर मांटेसरी स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल, एक्सीलिया स्कूल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, बाल निकुंज स्कूल, ओमेक्स रहे। हमारे गिफ्ट पार्टनर में कैमलिन व ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट और फूड पार्टनर कोकेन ऑनलाइन डिलीवरी टेक अवे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed