फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala medhavi chhatra samman barabanki.

बाराबंकी: अमर उजाला के मंच पर सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी, डीएम-एसपी ने दिए मेडल

Thu, 19 Jul 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 19 Jul 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman barabanki.
सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में लोहा मनवाने वाले बाराबंकी जिले के मेधावियों को जब अमर उजाला की तरफ से भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया तो सभी के चेहरे खिल उठे। बुधवार को शहर के लखपेड़ाबाग स्थित पायनियर इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के यूपी, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 50 मेधावियों को डीएम उदयभानु त्रिपाठी और एसपी वीपी श्रीवास्तव ने मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डीएम उदयभानु त्रिपाठी व एसपी वीपी श्रीवास्तव ने मेधावियों को इस आधुनिक दौर में कुछ अलग करने के टिप्स दिए और वतर्मान पहलुओं से अवगत कराया तो छात्रों ने इसे अपने जीवन का सक्सेज मंत्र माना। वशिष्ट अतिथि डीआईओएस राजकुमार ने कहा कि मेधावियों के सम्मान का यह दिन हम सब शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों के गौरव का विषय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पायनियर कॉलेज की छात्रा आंचल, अंशिका व वर्षा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया और इस मौके पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ. आरपी सिंह, रजिस्ट्रार मुनीष व पायनियर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेखा मिश्रा मौजूद रही। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों में इंटरमीडएट के यूपी टॉपर आकाश मौर्या व हाईस्कूल के हरितिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा, नलिन सिंह, आलोक मिश्रा, प्रभाकरन सिद्वार्थ, नीलिमा वर्मा, आनंदराज साहू, दिनेश चौहान व अनुराग मौर्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन होनहारों का किया गया सम्मान

amar ujala medhavi chhatra samman barabanki.
medhavi - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित किए गए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल मेधावी वंशिका गप्ता, आस्था, रूचिजा, आर्यन तिवारी, आशीष वर्मा, अक्षत, अंकिता वर्मा व हर्ष तथा इंटरमीडिएट के मेधावियों में रिहांशु वर्मा, रोचक वर्मा, रिया मौर्या, अतुल गुप्ता, वैभव अवस्थी व रिदा फातिमा को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के मेधावी प्रतिभा खत्री, मो.लारिफ शफीक, एमन किदवई, अंजली वर्मा, अमन यादव, जोहा मेराज, जागृति सिंह, अक्षय प्रताप सिंह व सूफिया बानो तथा इंटरमीडिएट के आबिद अंसारी, राशि गुप्ता, अभिषके वर्मा, मो. अयान, साक्षी वर्मा, क्षितिज द्विवेदी, ऋतिक सेठ व अभिषेक जैन को सम्मान मिला। वहीं आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के मेधावी ऋषभ श्रीवास्तव, मानसी द्विवेदी, तन्मय, पलक वर्मा, निर्मल कुमार अलीजा आरिफ, दिव्यांशी श्रीवस्तव, उस्मा अरशद व अंजली पासवान तथा आईएससी इंटर के मेधावी रिषिका चौहान, अक्षय श्रीवास्तव, जागृति गुप्ता, आकाश दत्त पांडेय, रोहित वर्मा, गरिमा जैन, आयुषी श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, रूबीना परवीन, यासिर जमाल व महिमा चौधरी सम्मानित किए गए।

सम्मान समारोह में शामिल हुए बच्चे

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed