{"_id":"5c58a5fcbdec2273a51968a0","slug":"amar-ujala-aparajita-under-hundred-million-smiles-campaign-held-on-tuesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूले बिसरे खेलों का आयोजन: आइये खेलें तिगड़ी, सिकड़ी और घोड़ा जमाल खाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूले बिसरे खेलों का आयोजन: आइये खेलें तिगड़ी, सिकड़ी और घोड़ा जमाल खाएं
Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
भूले बिसरे खेलों के आयोजन में पहुंचे बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल व कंप्यूटर गेम के जमाने में हम ऐसे कई खेल भूल चुके हैं, जिन्हें कभी हम बचपन में खेला करते थे। हमारे अभिभावक तो इन्हीं खेलों को खेलकर बड़े हुए। ये खेल विलुप्त से हो गए हैं। अपने सामाजिक सरोकारों की श्रंखला में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत ‘भूले-बिसरे खेल’ बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन मंगलवार को कर रहा है।
रिवर फ्रंट के मिनी स्टेडियम में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली इस प्रतिस्पर्धा के जरिए हमारी कोशिश जहां नई और पुरानी पीढ़ी को साथ लाने की है, वहीं हम यह भी बताना चाहते हैं कि ये बेटियां ही हैं जो परंपरा को संभाल कर रखने का जज्बा रखती है।
जैसे जरूरी है अपनी परंपरा को सहेजना, वैसे ही जरूरी है बेटियों को सुरक्षित रखना। यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में रस्साकसी, घोड़ा जमाल खाय जैसे खेल विभिन्न स्कूल की छात्राएं खेलेंगी। यह प्रतिस्पर्धा पूर्ण रूप से नॉकआउट आधार पर खेली जाएंगी। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए छात्राएं काफी समय से तैयारी कर रही थीं।

ये हैं प्रतियोगिताएं
अपराजिता 100 million smiles कार्यक्रम में मौजूद बच्चे
- फोटो : amar ujala
सुबह नौ बजे शुरू होगी प्रतियोगिता
प्रतिस्पर्धा 1090 चौराहा स्थित वीमेन पॉवर लाइन कार्यालय के पांच सौ मीटर की दूरी पर स्टेडियम स्थित है। स्पोर्ट्स व हाउस ड्रेस में अपने-अपने स्कूल का झंडा लिए स्कूली टीमें एकत्रित होंगी।
विशेष आकर्षणः घोड़ा जमाल खाए, तिगड़ी (तीन टांग की दौड़), रस्सी कूद, सिकड़ी गुट्टक, सतोलिया, रस्साकशी में प्रतिस्पर्धाएं होंगी।