फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Singh to rejoin SP - To Be declared on 9th October, 2014

सपा में शामिल होंगे अमर, 9 को ऐलान!

Wed, 08 Oct 2014 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh to rejoin SP - To Be declared on 9th October, 2014

सपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमर सिंह की पार्टी में वापसी की घोषणा जल्द ही हो सकती है। उनकी वापसी का ऐलान 9 अक्टूबर को हो सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर की सपा में वापसी की अटकलों का दौर लगातार जारी है। अमर सिंह जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन के मौके पर भी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ मंच शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक इस मामले पर अमर सिंह ने या सपा के किसी शीर्ष नेता ने खुलकर कुछ भी नहीं बोला है।

इसका कारण यह भी हो सकता है कि सपा सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री आजम खां ने अमर की वापसी का विरोध किया है लेकिन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी नाराजगी को खास तवज्जो नहीं दी। 9 अक्टूबर को अमर की वापसी का बड़ा ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल ने जताई थी संभावना

Amar Singh to rejoin SP - To Be declared on 9th October, 2014

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के दौरान शिवपाल के बयान से सपा में अमर की वापसी की संभावनाओं को बल मिला था। शिवपाल ने कहा था कि अमर की सपा में वापसी पर अंतिम फैसला मुलायम सिंह करेंगे।

हालांकि, उन्होंने तब यह भी साफ कर दिया था कि अभी तक अमर सिंह की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

पर, अमर सिंह की सपा नेताओं से मुलाकात और सपा के मंच पर मौजूदगी ने उनकी वापसी के कयासों को बल जरूर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed