फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh filed FIR against azam khan on basis of 55 days old interview.

अमर सिंह ने 55 दिन पुराने इंटरव्यू के आधार पर आजम खां पर दर्ज करवाई एफआईआर, ये था पूरा मामला

Thu, 18 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
amar singh filed FIR against azam khan on basis of 55 days old interview.
अमर सिंह व आजम खां। - फोटो : amar ujala

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर एफआईआर दर्ज करवाने के बाद सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम खां ने 23 अगस्त को एक निजी न्यूज चैनल पर साक्षात्कार दिया था।

विज्ञापन


आजम ने कहा कि-इसमें आजम से जब एंकर ने मेरे बारे में पूछा तो पूर्व मंत्री का जवाब था कि जिस दिन अमर सिंह और इन जैसों को, इनके परिवार सहित मार दिया जाएगा और इनकी बहू बेटियों को तेजाब से गलाया जाएगा, तभी मुजफ्फरनगर और गुजरात जैसे दंगे नहीं होंगे।
विज्ञापन


आजम पूरे देश में दंगा करवाकर शांति भंग करवाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुजफ्फरनगर और गुजरात दंगे के बारे में भी कहा। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम खां ने उनको अवसरवादी कहा, जो उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकेत करते हुए कहा कि अमर सिंह से दूरी बना कर रखिए, कहीं ऐसा न हो कि वह आपकी जिंदगी में इतना घुस जाए कि वह आपके कमरे में बिछे चादर का रंग भी बता देगा। इस बयान से मेरी छवि खराब की जा रही है।

जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना गलत तरीके से हुई

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर अमर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना ही गलत तरीके से हुई है। आखिर तीन दिन के राज्यपाल ने इसके लिए कैसे अनुमति दे दी।

उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत इसके सारे दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज मिलते ही वे कोर्ट में अपील करेंगे। आखिर एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय को पीढ़ी दर पीढ़ी एक व्यक्ति के आधिपत्य में कैसे दिया जा सकता है।

पद छोड़ें डीजीपी
अमर सिंह ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से पद छोड़ने की मांग की है। कन्नौज, मैनपुरी, कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि डीजीपी ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली से सरकार की छवि खराब हो रही है। डीजीपी या तो पुलिस को सुधार लें या पद छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed