फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Singh filed case against Azam khan in lucknow

अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ दर्ज कराया केस, दंगा भड़काने का लगाया आरोप

Thu, 18 Oct 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh filed case against Azam khan in lucknow
amar singh - फोटो : amar ujala

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठनेता आजम खान पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि एक निजी न्यूज चैनल को बयान देने के दौरान आजम खान ने उनके परिवार की महिलाओं की हत्या और तेजाब से गलाने की धमकी दी। साथ उनके सामाजिक छवि को खराब किया है। उन पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार देर रात मिली तहरीर के आधार पर पूर्व मंत्री पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर त्रिलोकी सिंह के मुताबिक राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची गई। आजम खान से उनके परिवार को जान माल का खतरा है। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आजम खान का बयान देश के हित में नहीं है। वह देश की अखंडता को तोड़ने की बात भी कह रहे हैं। इसके पीछे बड़ी साजिश है। लगातार बयान एक साजिश के तहत दिया जा रहा है। आजम पूरे देश में दंगा कराने व प्रायोजित कराने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


55 दिन पहले निजी न्यूज चैनल में दिया था साक्षात्कार
सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान ने 23 अगस्त को एक निजी न्यूज चैनल पर साक्षात्कार दिया था। इसमें उनसे जब एंकर ने अमर सिंह के बारे में पूछा तो पूर्व मंत्री का जवाब था कि जिस दिन अमर सिंह और इन जैसों को, इनके परिवार सहित मार दिया जाएगा और इनकी बहू बेटियों को तेजाब से गलाया जाएगा। तभी मुज्जफरनगर और गुजरात जैसे दंगे नहीं होंगे। इस दौरान आजम खान ने हिन्दू और मुस्लिम दंगे को प्रायोजित कर अमर सिंह व उनके जैसे हिन्दुओं को जान से मारने की धमकी दी। खुले तौर पर सांसद व उनके परिवार वालों व अन्य हिन्दुओं को जान से मारने की धमकी दी। देश में दंगा भड़काने की बात कही। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम पूरे देश में दंगा करवाकर शांति भंग करवाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुज्जफरनगर और गुजरात दंगे के बारे में भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवसरवादी कहकर छवि खराब करने की कोशिश
अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम खान ने उनको अवसरवादी कहा। जो उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश है। आजम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकेत करते हुए कहा कि अमर सिंह से दूरी बना कर रखिये, कहीं ऐसा न हो कि वह आपकी जिंदगी में इतना घुस जाए कि वह आपके कमरे में बिछे चादर का रंग भी बता देगा। सांसद का आरोप है कि इस बयान से उनकी छवि खराब की जा रही है। अमर सिंह ने आजम पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया है। अमर सिंह का आरोप है कि वह अपने बयान से पूरे देश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे हैं। आजम विदेशी ताकतों से मिलकर देश को अशांत करने की साजिश रच रहे हैं। देश में असुरक्षा पैदा करने का प्रयास है। उनके बयान आतंकियों को मदद पहुंचाने और देश में हिंसा बढ़ावा देने वाला है।


सुबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी सीडी
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराने के दौरान पुलिस को एक सीडी सौंपी है। जिसमें उनके न्यूज चैनल में दिये गये साक्षात्कार की रिकार्डिंग है। इस बात की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राज्यसभा सांसद की तहरीर पर पूर्व मंत्री व सपा नेता पर दो वर्गों के बीच शत्रुता, राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करने, सिकी धर्म का अपमान या पवित्र वस्तु के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य उपलब्ध कराए गए है। उनका अवलोकन किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। गिरफ्तारी के बारे में उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed