फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Always check electricity bill recipt

बिजली बिल की रसीद जरूर जांचें, नहीं तो ठगे जाएंगे

Tue, 16 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Always check electricity bill recipt
बिजली बिल जमा करते वक्त रहें सावधान। - फोटो : ??? ?????
जियामऊ निवासी श्याम सागर ने 13 मार्च को 1090 बिलिंग केंद्र पर बिल जमा करने के लिए 12,465 रुपये दिए।
विज्ञापन

ऑपरेटर द्वारा उपभोक्ता को दी गई रसीद पर 11,265 रुपये जमा किए जाने का उल्लेख था। यानी 1200 रुपये ऑपरेटर ने अपनी जेब में रख लिए।
ऊषा यादव निवासी निकट लोहिया पथ ने सात मार्च को 1090 बिलिंग केंद्र पर बिल जमा करने गई। उन्होंने 10357 रुपये देकर बिल जमा करने को कहा।
ऑपरेटर ने रकम तो पूरी गिन करके रख ली पर ऊषा को रसीद 9357 रुपये की दी। ऑपरेटर ने एक हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए।
राम उजागर निवासी जियामऊ ने पिछले महीने फरवरी में 1090 बिलिंग केंद्र पर 6000 रुपये का बिल जमा किया था।
मगर, जब रसीद देखी तो उनके 500 रुपये की हेराफेरी का एहसास हुआ। ऑपरेटर ने राम उजागर को 5500 रुपये की रसीद दी, जिसे मौके पर नहीं देखा था।
अगर आप बिलिंग केंद्र पर बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो होशियार हो जाइए। ऑपरेटर द्वारा रसीदी दिए जाने पर तत्काल जांच लें कि जितनी रकम आपने जमा करने को दी थी, पूरा उल्लेख है या नहीं।
इसमें लापरवाही बरतने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक ही बिलिंग केंद्र के उपरोक्त मामले ये बताने के लिए काफी हैं कि शातिर ऑपरेटर किस तरह उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पुराने शहर एवं ट्रांस गोमती स्थित कई बिलिंग केंद्रों पर चुनिंदा ऑपरेटरों के द्वारा ये गोरखधंधा किया जा रहा है।
दरअसल, सिस्टम पर सभी बिलिंग केंद्रों के ऑपरेटर को 10 फीसदी बिल को कम करके जमा करने का अधिकार है। ये अधिकार इसलिए दिया गया है।
ताकि देय तिथि पर जमा होने वाले बिल की रकम की छूट को वह कम कर सकें। पर कुछ ऑपरेटर इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे हुआ खुलासा
उपभोक्ता श्याम सागर की शिकायत पर दो अवर अभियंता जगदीश कुमार व अशोक कुमार को बिलिंग केंद्र 1090 पर उनके साथ भेजा गया। श्याम सागर ने बिल जमा करने के लिए पूरी रकम दी तो ऑपरेटर ने कम रुपये जमा करके रसीद थमाई। श्याम सागर ने जब ऑपरेटर का गोरखधंधा अवर अभियंता के सामने पकड़ लिया तो उसने गलती स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
राजभवन के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर ई-सुविधा को संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

बिलिंग केंद्र की जांच कराएंगे
निदेशक (वाणिज्य) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि 1090 ई-सुविधा केंद्र पर उपभोक्ताओं के बिल कम करके जमा करने और बाकी रकम को जेब में रखने का मामला सामने आया है। इसकी जांच कराएंगे, इसमें सभी बिलिंग केंद्रों के जमा बिल का विवरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed