फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alok ranjan to be chief advisor of up cm akhilesh yadav

रिटायर हो रहे आलोक रंजन को सीएम अखिलेश की तरफ से खास तोहफा

Wed, 29 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनू Updated Wed, 29 Jun 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
alok ranjan to be chief advisor of up cm akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala

30 जून को रिटायर होने जा रहे मुख्य सचिव आलोक रंजन को विदाई का अनोखा ‌तोहफा देने की तैयारी है। सरकार मुख्यमंत्री सलाहकार पद सृजित करने जा रही है जिसका कार्यभार आलोक रंजन पर होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने साथ एक मुख्य सलाहकार की तैनाती का फैसला किया है। मुख्य सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा। 

समझा जाता है कि 30 जून को रिटायर हो रहे मौजूदा मुख्य सचिव आलोक रंजन के लिए सरकार यह पद सृजित कर रही है। नियुक्ति विभाग इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने की कार्यवाही कर रहा है।
विज्ञापन


बताते चलें मुख्य सचिव रंजन 30 जून को लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर रिटायर हो रहे हैं। सख्त मानीटरिंग व नियमित समीक्षा की बदौलत न सिर्फ वह प्रशासनिक कामकाज का माहौल बदलने में बल्कि तमाम विकास परियोजनाओं को तय टाइमलाइन पर पूरा कराने की स्थिति में लाने में सफल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलोक रंजन नहीं चाहते सेवा विस्तार

alok ranjan to be chief advisor of up cm akhilesh yadav
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सरकार विधानसभा चुनाव के पहले इस माहौल को बनाए रखने के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार दिलाना चाहती थी। मगर, दूसरे विस्तार से रंजन की ना के बाद भी मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने साथ बनाए रखने का रास्ता निकाल लिया है।

नियुक्ति विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार का एक अस्थायी नि:संवर्गीय पद मुख्यमंत्री के  कार्यकाल या अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, के सृजन का आदेश हुआ है। 

मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं। इस प्रस्ताव को कार्मिक व वित्त विभाग की अनापत्ति भी मिल चुकी है। आगे की कार्रवाई गोपन विभाग तेजी से कर रहा है। सूत्र के मुताबिक रंजन 30 जून को रिटायर होंगे और एक जुलाई से ही उन्हें इस पद पर तैनाती देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed