फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alok ranjan to be chairman of lmrc

नए मुख्य सचिव आलोक रंजन को नई जिम्मेदारी

Tue, 03 Jun 2014 12:06 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
alok ranjan to be chairman of lmrc

मुख्य सचिव आलोक रंजन चार जून से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन होंगे। उनको बोर्ड का निदेशक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


चार जून को एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग होंगी। इस मीटिंग में आलोक रंजन को बोर्ड का निदेशक बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

निदेशक बनने के बाद चेयरमैन पद पर उनको मनोनीत कर दिया जाएगा। इससे पहले एलएमआरसी के चेयरमैन पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी थे।

फिलहाल जो एलएमआरसी के नियम हैं उनके मुताबिक प्रदेश का मुख्य सचिव उसका निदेशक होता है।

मगर निदेशक व्यक्ति को बनाया जाता है न कि पद को। इसलिए जब भी मुख्य सचिव बदलेंगे, एलएमआरसी को बोर्ड में नए निदेशक के लिए प्रस्ताव लाना पड़ेगा।

इसके बाद मुख्य सचिव को चेयरमैन बनाना पड़ेगा। यही प्रक्रिया आलोक रंजन के मामले में भी अपनाई जाएगी।

एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल ने बताया कि, मुख्य सचिव आलोक रंजन को निदेशक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य सचिव अपने नाम से ही एलएमआरसी का निदेशक होता है, इसलिए हमको पूरा प्रोसेस करना पड़ रहा है।

पहले मुख्य सचिव एलएमआरसी के निदेशक बनेंगे। इसके बाद बोर्ड मेंबर चेयरमैन बनाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

बोर्ड के अन्य अहम प्रस्ताव
सिविल टेंडर डॉक्यूमेंट अनुमोदित कराएंगे, सिविल कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया तीन माह में पूरी हो जाएगी।

इस प्रस्ताव के तहत बोर्ड पहले चरण के लिए सिविल कार्यों का टेंडर डॉक्यूमेंट अनुमोदित करेगा।

इस टेंडर डॉक्यूमेंट के आधार पर निविदा जारी की जाएगी। जिसमें चयनित कंपनी ही सिविल कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त मदर डिपो में भी काम के लिए टेंडर अनुमोदित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बिजनेस कंसलटेंट का चयन
देश विदेश के सात बिजनेस कंसलटेंट लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों को विशेष बनाने का काम करेंगे।

अमौसी से मुंशी पुलिया के बीच इस रूट पर पांच स्टेशनों को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन आइकॉनिक (सिग्नेचर) बिल्डिंग के तौर पर तैयार करेगा।

इन स्टेशनों की डिजाइनिंग में लखनवी तहजीब और वास्तु का भी खयाल रखा जाएगा। इसके चलते एलएमआरसी इन स्टेशनों का बेहतर वित्तीय उपयोग कर सकेगा।

इसके अतिरिक्त मेट्रो रूट पर जो भी संपत्ति एलएमआरसी के प्रापर्टी डवलपमेंट में शामिल होगी, उसका अधिकतम वित्तीय उपयोग करने की जुगत भी यही कंसलटेंट लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मेट्रो परियोजना को अधिक लाभकारी बनाया जा सके। इस संबंध में हुई प्री बिड में सात कंपनियां शामिल हुई हैं।

इनमें से एक का चयन कर के उसकी घोषणा एलएमआरसी की चार जून को होने वाली बोर्ड मीटिंग में कर दी जाएगी

पीएसी अपार्टमेंट का डिजाइन
पीएसी के लिए जिन अपार्टमेंट का निर्माण एलएमआरसी को एलडीए से कराना है, उसको लेकर पीएसी और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है।

एलएमआरसी के अधिकारी अपार्टमेंट का डिजाइन पेश कर चुके हैं। इस डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाने हैं, जो पीएसी की ओर से सुझाए जाएंगे।

उनके आधार पर फाइनल ड्राफ्ट एलडीए को देकर 32 वीं वाहिनी पीएसी में अपार्टमेंट निर्माण का टेंडर कर दिया जाएगा। इसका अनुमोदन भी बोर्ड में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed