फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alok ranjan says to face the problem

मुख्य सचिव ने दिया डटे रहने का मंत्र

Tue, 12 Aug 2014 11:18 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Alok ranjan says to face the problem

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के सामने शासकीय सेवा की मुश्किलों को साझा किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किस तरह इस सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में दायित्वों के निर्वहन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही उन्होंने सफल सेवा का मंत्र दिया कि इन कठिनाइयों में शासकीय दायित्वों से भटकने के बजाय उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए।

काम में पादर्शिता जरूरी

Alok ranjan says to face the problem

मुख्य सचिव सोमवार को एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा वर्ष 2013 के प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर रहे थे।

रंजन ने कहा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में कड़ी मेहनत के बाद ईश्वर की कृपा से अवसर मिलता है। पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कराने में आत्मा को सबसे बड़ी संतुष्टि मिलती है।

युवा अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करके और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करके अलग पहचान बनानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आम जनता से न जुड़े होने के बावजूद आईएफएस अधिकारी आम लोगों की समस्याओं की जानकारी सक्षम स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे इस मौके पर

Alok ranjan says to face the problem

इस मौके पर यूपी प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक नेतराम व वरिष्ठ अधिकारी शीतल वर्मा उपस्थित थीं।

इन प्रशिक्षु अधिकारियों में सौम्या गुप्ता, कनिष्क शर्मा, विवेक सिंह व शुभम सिंह को एक माह के प्रशिक्षण के लिए क्रमश: आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद व वाराणसी भेजा गया है।

ये अधिकारी वहां एक माह की तैनाती में मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ रहकर प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed