फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allottees of srishti apartment will get possession in august

लखनऊ के इस अपार्टमेंट के आवेदकों को अगस्त में मिलेगा कब्जा, पढ़ें खबर

Thu, 25 Jan 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Allottees of srishti apartment will get possession in august
डेमो
एलडीए कुर्सी रोड पर सृष्टि अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में आवंटियों को अगस्त 2018 तक कब्जा देगा। इसके लिए अधूरा काम पूरा कराने के लिए कॉन्ट्रैक्ट अब एशिया कंस्ट्रक्शंस को दिया गया है।
विज्ञापन


काम अधूरा छोड़ने पर एलडीए ने मार्ग कंस्ट्रक्शंस का 27 दिसंबर 2017 को कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। अब जुलाई तक अधूरे काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है।
विज्ञापन


वीसी प्रभु एन सिंह के मुताबिक सृष्टि अपार्टमेंट का अधूरा काम नई कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी। एलडीए के इंजीनियर्स की निगरानी में प्रोजेक्ट को जुलाई तक यानी अगले छह महीने में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 21 करोड़ रुपये का काम इस नई कंस्ट्रक्शन कंपनी को सृष्टि अपार्टमेंट में करना है। मार्ग कंस्ट्रक्शंस को पूर्व में कई बार चेतावनी देने के बाद भी काम में सुधार नहीं हुआ था।

कब्जा देने में दो माह की और देरी

Allottees of srishti apartment will get possession in august
डेमो
इसकी वजह से उसे काम से हटाना पड़ा। स्मृति अपार्टमेंट में भी काम धीमा होने पर इसी मार्ग कंस्ट्रक्शंस को चेतावनी दी जा चुकी है।
कब्जा देने में दो माह की और देरी 

करीब छह साल की देरी झेल रहे सृष्टि अपार्टमेंट के आवंटियों को पूर्व में जून 2018 तक कब्जा मिलना था। कंस्ट्रक्शन कंपनी में बदलाव के बाद अब यह काम अगस्त में होगा।

इससे अब फिर से करीब दो महीने की देरी आवंटियों को कब्जा मिलने में होगी। हालांकि, एलडीए अधिकारियों ने अब आवंटियों को आश्वस्त किया है कि इस बार कोई देरी नहीं होगी।

14 करोड़ रुपये का काम ही बाकी

Allottees of srishti apartment will get possession in august
डेमो
एलडीए ने यह कार्रवाई ठेकेदार कंपनी पर उस समय की थी, जब प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। इसके लिए ठेकेदार को कुल लागत 86 करोड़ रुपये में से 72 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

ऐसे में केवल साइट पर करीब 14 करोड़ रुपये का काम ही बाकी था। अब सात करोड़ रुपये क ी बढ़ी लागत की वसूली भी पुरानी कंस्ट्रक्शन कंपनी से की जानी है।

प्रोजेक्ट : फैक्ट फाइल
- 13 मंजिला प्रोजेक्ट
- 520 फ्लैट सृष्टि अपार्टमेंट में
- 490 फ्लैट स्मृति अपार्टमेंट में
- 2 महीने से सृष्टि में काम चल रहा बंद
- 2018 में दोनों प्रोजेक्ट में कब्जा देना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed