फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allocation for minorities in uttar pradesh budget.

योगी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए दिखाई दरियादिली, योजनाओं के लिए बढ़ाया बजट

Sat, 17 Feb 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
allocation for minorities in uttar pradesh budget.
विधानसभा में बजट के दौरान - फोटो : amar ujala

योगी सरकार ने बजट में अल्पसंख्यकों पर दरियादिली दिखाई है। अल्पसंख्यकों के विकास एवं कल्याण की योजनाओं के लिए 2757 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। अरबी-फासरी मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 404 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


आमतौर पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप झेलने वाली भाजपा सरकार ने इस बार अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास योजनाओं का बजट बढ़ा दिया है। हालांकि अल्पसंख्यकों के लिए कोई नई योजना शुरू नहीं की है लेकिन उनके विकास एवं कल्याण की योजनाओं के लिए 2757 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


अरबिया पाठशालाओं को अनुदान के लिए 486 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। वहीं स्थायी मान्यता प्राप्त आलिया स्तर के 246 मदरसों को अनुदान के लिए 215 करोड़ रुपये तथा मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 404 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले बजट में अल्पसंख्यकों की छात्रवृत्ति के लिए 791.83 करोड़ तथा फीस प्रतिपूर्ति के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अल्पसंख्यक क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व अन्य सुविधाओं के लिए 340.80 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी। मदरसों में आधुनिक शिक्षा के लिए 394 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके अलावा अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में महिला छात्रावास के लिए 18.41 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed