{"_id":"58cfdfcd4f1c1b415c1a14c8","slug":"alll-you-need-to-know-about-first-day-of-up-cm-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को 15 दिन में संपत्ति घोषित करने का फरमान, जानें कैसा रहा CM योगी का पहला दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को 15 दिन में संपत्ति घोषित करने का फरमान, जानें कैसा रहा CM योगी का पहला दिन
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : UP govt
यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन लखनऊ में काफी धार्मिक अंदाज से शुरू हुआ और तल्ख तेवरों से खत्म हुआ।
सुबह सुबह तो योगी आदित्यनाथ के रहने के लिए सीएम आवास में पूजा रखवाई गई थी। गोरखपुर से कच्चा दूध लेकर पुरोहितों का दल रविवार को ही लखनऊ के लिए रवाना हो गया था। आज सुबह से ही पूजा-पाठ किया गया। बताया जा रहा है कि इस पूजा-पाठ के लिए गोरखपुर से पुरोहित अपने साथ देशी गायों का 11 लीटर दूध भी लाए थे।
इससे पहले शपथ ग्रहण के बाद से सीएम योगी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुके थे। उनसे मिलने के लिए दिनभर नेता और अधिकारियों की भीड़ जुटी रही। आज सुबह उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीएम से मुलाकात की। इसी बीच डीआईजी और आईजी ने भी वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
वहीं मंत्रिमंडल के बंटवारे को लेकर बीजेपी महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा को भी सचिवालय में कमरा दे दिया गया। केशव आजम और दिनेश शिवपाल वाले कमरे में बैठेंगे।

Trending Videos
शाम को पहुंचे सरकारी आवास
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सीएम आवास पर पूजन-हवन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद 5 केडी पहुंचे। वहां उन्होंने भूमिपूजन किया और करीब 20 मिनट बाद निकल गए। सीएम अभी वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि वह नवरात्र में शिफ्ट होंगे।
उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ लोकभवन में मीटिंग कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। मीटिंग में उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को भाजपा का घोषणापत्र सौंपा और उसको पूरा करने के सुझाव मांगे।
वहीं सीएम ने अधिकारियों को भी 15 दिन के भीतर संपत्ति का ब्यौरा देने का फरमान दिया है। बता दें कि इससे पहले वह मंत्रियों को भी ऐसा निर्देश दे चुके हैं।