फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations will be decided on MP Reeta Bahuguna Joshi and 18 others after 6 March.

सांसद रीता बहुगुणा जोशी समेत 18 आरोपियों पर 6 मार्च को तय होंगे आरोप, तोड़फोड़ व पुलिस पर हमले का मामला

Sun, 21 Feb 2021 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Allegations will be decided on MP Reeta Bahuguna Joshi and 18 others after 6 March.
रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : amar ujala

धरना-प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ व पुलिस पर हमला करने के मामले में सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रदीप जैन आदित्य, राजबब्बर, शैलेंद्र तिवारी व निर्मल खत्री समेत 18 आरोपियों पर 6 मार्च को आरोप तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने राज्य सरकार की ओर से इस मामले में मुकदमा वापसी की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों को आरोप तय किए जाने के दौरान कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अर्जी देकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग थी। इस पर बचाव पक्ष और अभियोजन की ओर से बहस की गई। इसके बाद कोर्ट ने अपना आदेश शनिवार के लिए सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है, लिहाजा इसे वापस नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 अगस्त 2005 को दरोगा प्यारेलाल प्रजापति ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता लक्ष्मण मेला स्थल पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद अचानक विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े। जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ये नहीं माने।


भीड़ संकल्प वाटिका के पास पथराव करने लगी। इससे भगदड़ मच गई। इसमें कई पुलिसकर्मी और राहगीर घायल हो गए। वहीं, कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने विवेचना के बाद रीता बहुगुणा जोशी समेत सभी 18 नेताओं को आरोपी बनाकर कोर्ट में चार्जशीट दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed