{"_id":"5de77ceb8ebc3e548813723b","slug":"allegations-of-corruption-on-bjp-corporator","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य करा रहे मंत्री के करीबी से भिड़ी पार्षद, 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य करा रहे मंत्री के करीबी से भिड़ी पार्षद, 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
Thu, 05 Dec 2019 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना में मंगलवार दोपहर निर्माण कार्य को लेकर एक मंत्री के करीबी डॉ. संतोष कुमार सिंह और स्थानीय भाजपा पार्षद बीना रावत के बीच टकराव हो गया। पार्षद का कहना था कि डॉ. संतोष कुमार सेक्टर-एन में ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाया तो आरोपी गाली-गलौज व धमकी देने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने डॉ. संतोष कुमार, अभिषेक सिंह उर्फ आशू, धीरज सिंह व उनके 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। उधर, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भी पार्षद पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर एम निवासी डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि जिस प्लॉट को भाजपा पार्षद ग्राम समाज की भूमि का बता रही हैं, वह उन्हें एलडीए ने आवंटित किया था। पार्षद उन पर रुपया देने का दबाव बना रही हैं। बुधवार दोपहर प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था तभी पार्षद अपने समर्थकों के साथ वहां आ गईं और काम रुकवा दिया। मौके पर मौजूद डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने एलडीए के कागजात दिखाए, लेकिन पार्षद नहीं मानीं।
विज्ञापन
पार्षद का कहना था कि इलाके में कोई भी निर्माण कार्य कराने से पहले उनकी अनुमति ली जाती है। डॉ. संतोष का आरोप है कि पार्षद ने 20 लाख रुपया मांगा। उन्होंने पार्षद का एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बकौल डॉ. संतोष कुमार, उन्होंने एलडीए के अधिकारियों से संपर्क किया तो वह मौके पर आ गए और प्लाट की सीमा चिह्नित करते हुए उनके ले आउट को भी सही बताया।
उधर, पार्षद का कहना है कि ग्राम समाज के प्लॉट पर निर्माण की जानकारी पाकर वह मौके पर गई थीं। वहां निर्माण करा रहे लोगों से बातचीत का प्रयास किया तो वह गाली-गलौज व धमकी देने लगे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।