फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allegation of hostage of patient on private hospital 

निजी अस्पताल पर वसूली और मरीज को बंधक बनाने का आरोप, सीएम और डीएम से शिकायत

Thu, 02 Jul 2020 05:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
allegation of hostage of patient on private hospital 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के लाल बहादुरपुरवा निवासी शिवानजी (25) के इलाज में लापरवाही व वसूली का आरोप लगाकर तीमारदारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। तीमारदार का आरोप है कि ऑलमाइटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बर्न यूनिट व प्लास्टिक सर्जन न होने के बावजूद मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


इलाज के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल ली गई। भुगतान न करने पर मरीज को अस्पताल में बंधक बना लिया। सीएमओ ऑफिस से मरीज की केस हिस्ट्री तलब कर जवाब मांगा जा रहा है। शिवानजी तीन दिन पहले घर पर झुलस गई थी। तीमारदार उसे केजीएमयू ले गए, जहां से सिविल रेफर कर दिया गया। लेकिन एंबुलेंस का दलाल उसे ऑलमाइटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन दिन में इलाज के नाम पर 40 हज़ार रुपये वसूल लिए। तीमारदार ने इलाज में असमर्थता जताई तो बकाया 50 हजार रुपये लाने पर मरीज को छोड़ने को कहा। इसे लेकर तीमारदार ने मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर समेत जिलाधिकारी से ट्विटर पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की करवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधक बनाने के आरोप गलत 
मरीज 90 प्रतिशत जली हुई है। बंधक बनाए जाने के आरोप गलत हैं। अस्पताल में एक बेड की बर्न यूनिट बनाई गई है। मरीज का इलाज प्लास्टिक सर्जन कर रहे थे। - आलोक, अस्पताल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed