फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of attack with scissors on a merchant leader in the hospital.

Lucknow News: अस्पताल में व्यापारी नेता पर कैंची से हमले का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attack with scissors on a merchant leader in the hospital.
नगराम। अर्जुनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा ने अर्जुनगंज स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल डॉ. हरेंद्र यादव और डॉ. विवेक गुप्ता पर मारपीट और कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव निवासी चमेली गौतम को पथरी के इलाज के लिए करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक गॉलस्टोन का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार शाम उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके बेटे अमरीश गौतम ने इलाज से संबंधित दस्तावेज और डिस्चार्ज समरी मांगी। अमरीश के साथ व्यापार मंडल के प्रीतम मिश्रा अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल के डॉ. हरेंद्र यादव और डॉ. विवेक गुप्ता से विवाद हो गया और डॉक्टरों ने कैंची से हमला कर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed